फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police personnel will now study higher

Dehradun News: पुलिसकर्मी पढ़ेंगे उच्च शिक्षा का पाठ़, छात्रों को मिलेगा अनुभव का लाभ

Sun, 25 Aug 2024 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Police personnel will now study higher
Iपुलिस ट्रेनिंग कॉलेज और उत्तरांचल विवि के बीच हुआ करारI
विज्ञापन




उत्तराखंड पुलिस के जवान अब अपनी आवश्यकता अनुसार उच्च शिक्षा का पाठ पढ़ेंगे। पुलिसकर्मियों के अनुभव का सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा। इसके लिए उत्तरांचल विश्वविद्यालय और पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज नरेंद्रनगर के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया है। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी एवं पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक डीआईजी ददन पाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

विवि के उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने बताया, इस एमओयू से जहां एक ओर उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों को काॅलेज के अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर व विशेषज्ञों का लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी ओर लॉ काॅलेज के छात्रों को पुलिस अधिकारियों के अनुभव का लाभ मिलेगा। छात्र कानून के व्यावहारिक कार्यान्वयन सीख पाएंगे। डीआईजी ददन पाल ने कहा, करार के तहत दोनों संस्थान शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करने के साथ कौशल व प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से चला पाएंगे। वहीं, विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कहा, इस एमओयू में कुछ उद्देश्यों को श्रेणीबद्ध किया गया है, लेकिन ये सीमित नहीं हैं। विवि के विभिन्न विभागों और विशेष कर लाॅ काॅलेज के माध्यम से कानून, अनुसंधान, नवाचार, प्रशिक्षण और ऑनलाइन शिक्षा का लाभ पुलिसकर्मियों को मिलेगा।
विज्ञापन




कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि ने कहा, उद्योग उन्मुख पाठ्यक्रम के वर्तमान दौर में विश्वविद्यालयों एवं औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ उन तमाम संस्थाओं में समझौतों और समन्वयन की आवश्यकता है। जहां विश्वविद्यालय में अर्जित शिक्षा का कार्यान्वयन होना है। इस मौके पर पुलिस कालेज ट्रेनिंग काॅलेज के अतिरिक्त एसपी शेखर चंद्र सुयाल, आरआई अखिलेश कुमार, डाॅ. अनुज कुमार राणा, प्रो. पूनम रावत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed