फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand police officers promotion in new year 2018

नए साल पर सरकार ने पुलिस अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, जानिए किन्हें मिलेगा कौन सा पद

Thu, 14 Dec 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand police officers promotion in new year 2018

प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को नए साल में सरकार प्रमोशन का तोहफा देने जा रही है। इनमें से सीओ से लेकर डीआईजी स्तर के अधिकारियों के प्रमोशन प्रस्तावित है। पुलिस मुख्यालय ने शासन से 25 दिसंबर से पहले डीपीसी का अनुरोध किया है। एक-दो दिन में इस पर फैसला होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


एक जनवरी 2018 से पुलिस महकमे के 18 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन प्रस्तावित है। इनमें सीबीसीआईडी के डीआईजी अनंत कुमार चौहान, कुमाऊं रेंज के डीआईजी पूर्ण सिंह रावत और पुलिस मुख्यालय पर तैनात डीआईजी मोहन सिंह बंग्याल का प्रमोशन आईजी पद पर होना है।

विज्ञापन

uttarakhand police officers promotion in new year 2018

इसके अलावा वरिष्ठ आईपीएस केवल खुराना को डीआईजी पद पर पदोन्नति मिलनी है। प्रशिक्षु आईपीएस लोकेश्वर सिंह और टीसी मंजूनाथ भी डीपीसी के बाद एसपी रैंक में आ जाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ आईपीएस हरिद्वार के एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसटीएफ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिधिम अग्रवाल, नीरु गर्ग, टिहरी की एसएसपी बिमला गुंज्याल, मुख्तार मोहसिन, निलेश आनंद भर्ने और अजय जोशी को स्पेशल ग्रेड मिलना प्रस्तावित है।

आईजी मुख्यालय जीएस मत्तोलिया के मुताबिक पीपीएस मनोज कत्याल, स्वतंत्र कुमार सिंह, हरेंद्र पाल सिंह समेत सात की पदोन्नति अपर पुलिस अधीक्षक पद पर होनी प्रस्तावित है। 25 दिसंबर से पहले डीपीसी होने की संभावना है। इनके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और पंकज भट्ट को आईपीएस कैडर देने के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed