फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Police of Dehradun district will be divided in east and west,

उत्तराखंडः पूरब और पश्चिम में बंटेगी देहरादून जिले की पुलिस, होंगे दो एसपी

Tue, 17 Mar 2020 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश शर्मा , अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Mar 2020 10:16 AM IST
सार

  • शहर और देहात की जगह लेंगे एसपी ईस्ट और एसपी वेस्ट  
  • शासन स्तर पर हुआ फैसला, एक-दो दिन में हो सकता है ऐलान 
  • एसपी ईस्ट शहर से ऋषिकेश और एसपी वेस्ट शहर से विकासनगर तक होगा कार्य क्षेत्र  

विज्ञापन
Uttarakhand: Police of Dehradun district will be divided in east and west,
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शासन देहरादून जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर बड़ा परिवर्तन करने की तैयारी में है। पुलिस कार्यों में संतुलन बनाने को लेकर नए सिरे से जिले का विभाजन का प्रस्ताव है। अब शहर और देहात की जगह एसपी ईस्ट और एसपी वेस्ट लेंगे।

विज्ञापन


शहर के थानों का बंटवारा कर एसपी ईस्ट शहर से ऋषिकेश और एसपी वेस्ट शहर के विकासनगर तक कार्य क्षेत्र रहेगा। बंटवारे पर शासन की सहमति दे दी है। एक-दो दिन में नई व्यवस्था की घोषणा होने की उम्मीद है। देहरादून जिले में पुलिस लिहाज से अब तक एसपी सिटी और एसपी देहात जिले के 21 थानों का पर्यवेक्षण करते थे।
विज्ञापन


सिटी क्षेत्र में 10 और देहात में 11 थाने पड़ते थे। 11 वां थाना हाल में ही सेलाकुई चौकी को प्रमोट कर बनाया गया था। इस व्यवस्था के तहत एसपी देहात का कार्य जटिल माना जाता था। इसमें पछवादून से लेकर ऋषिकेश का देहात इलाका आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह सिटी क्षेत्र से जुड़े इलाके भी शामिल थे। इस व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पुलिस अधिकारी काफी समय से अध्ययन कर रहे थे। इसके लिए पिछले दिनों मुख्यालय ने देहरादून जनपद पुलिस के कार्यक्षेत्र में बंटवारे का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 

नई व्यवस्था से कानून व्यवस्था में मिलेगी मदद

सूत्रों का कहना है कि शासन ने नई व्यवस्था पर मुहर लगा दी है। इसके तहत जनपद पुलिस के कार्य क्षेत्र में बंटवारे की एक लाइन खींची गई है, जिसमें आधा जनपद एसपी ईस्ट और आधा एसपी वेस्ट के हवाले किया जाएगा। बंटवारे की यह लाइन शहर कोतवाली को मध्य मानकर की गई है।

 

एसपी ईस्ट के पर्यवेक्षण शहर कोतवाली, डालनवाला, रायपुर, नेहरू कालोनी, पटेलनगर, डोईवाला, रानी पोखरी, रायवाला और ऋषिकेश का प्रस्ताव है। एसपी वेस्ट के हवाले कैंट कोतवाली, प्रेमनगर, वसंत विहार, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर, चकराता और त्यूणी थाने किए गए हैं। दो थानों मसूरी और राजपुर को लेकर अंतिम फैसला होना बाकी है। 

 

नई व्यवस्था से एक और जहां कानून व्यवस्था को संभालना पुलिस के लिए आसान होगा, वहीं क्राइम कंट्रोल में मदद मिलेगी। जिले के दोनों दो एसपी का आफिस शहर में ही है। अब तक एसपी देहात को शहर क्षेत्र से पार करके ही देहात क्षेत्र में जाना पड़ता था।
 

मसलन विकासनगर में कोई तनाव की स्थिति है और उसी समय ऋषिकेश में कोई घटना हो जाती तो उन्हें सामांजस्य बैठाने में काफी कठिनाई होती थी, मगर अब ऐसा नहीं होगा। अब चूंकि पूरा क्षेत्र एक ही दिशा में होने के कारण मोबीलिटी (गतिशीलता)आसान हो जाएगी। 

देहरादून जिला पुलिस के कार्य क्षेत्र में बदलाव के प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय होने की उम्मीद है। 
-नितेश कुमार झा, सचिव गृह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed