{"_id":"5cd14d4abdec22070264ae84","slug":"uttarakhand-police-loot-case-congress-leader-anupam-sharma-get-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लूटकांड: आईजी कार लूट मामले में कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लूटकांड: आईजी कार लूट मामले में कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा को मिली जमानत
Tue, 07 May 2019 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 07 May 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी कार लूट मामले में कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा को जमानत मिल गई है। यह मामला विगत चार अप्रैल को सामने आया था। आज अनुपम शर्मा को देहरादून जिला जज की अदालत से जमानत मिली। मामले में नामित दारोगा दिनेश नेगी समेत तीन पुलिस कर्मी अभी भी जेल में हैं। बता दें कि बीती तीन मई को अदालत में अनुपम की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। लूटकांड के सभी आरोपित 16 अप्रैल से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
दस अप्रैल को डालनवाला कोतवाली में अपहरण, लूट, सरकारी पद के दुरुपयोग व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में जांच एसटीएफ को सुपुर्द कर दी गई। एसटीएफ ने 16 अप्रैल को अनुपम शर्मा समेत तीनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था। 20 अप्रैल को पुलिस ने आईजी की गाड़ी भी सीज कर दी थी।
विज्ञापन
क्या था मामला
चुनाव सर्विलांस टीम बनकर एलआईयू दरोगा दिनेश नेगी, कांस्टेबल मनोज अधिकारी और हिमांशु उपाध्याय पर प्रॉपर्टी डीलर अनुरोध पंवार से चार अप्रैल की रात राजपुर रोड पर रुपए से भरा बैग लूटने का आरोप है। घटना की रात पीड़ित को मुकदमे में आरोपी कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने राजपुर रोड स्थित डब्ल्यूआईसी क्लब बुलाया था। वहां से वह बैग लेकर कार से निकले तो मधुबन होटल के पास उन्हें आईजी अजय रौतेला की सरकारी गाड़ी में सवार दरोगा दिनेश नेगी और दोनों सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन