फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand police launches cyber peace pledge campaign to protect people from rising cyber fraud

देहरादून: साइबर शांति की शपथ से तैयार होगा सुरक्षा पथ, बचाव के लिए पुलिस ने शुरू किया ये खास अभियान

Tue, 06 Oct 2026 03:11 PM IST
Renu Saklani अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 06 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

डिजिटल दुनिया में बढ़ते जोखिमों के बीच अब सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस तक सीमित नहीं रहेगी। उत्तराखंड पुलिस लोगों को जागरूकता से जोड़कर साइबर अपराध के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा कवच तैयार करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand police launches cyber peace pledge campaign to protect people from rising cyber fraud
पुलिस घटना स्थल पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामलों के बीच उत्तराखंड पुलिस ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए नया अभियान शुरू किया है। साइबर जागरूकता माह के तहत पुलिस ने साइबर पीस प्लेज अभियान शुरू किया है। इसके माध्यम से लोगों को साइबर अपराध से बचाव की शपथ दिलाने के साथ सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तकनीकी कार्रवाई के साथ आम लोगों की जागरूकता भी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस की ओर से एक से 31 अक्तूबर तक साइबर जागरूकता 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लोगों से साइबर पीस प्लेज लेने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से शपथ लेने के बाद उसके क्षण को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा करने और उत्तराखंड पुलिस के साइबर क्राइम सोशल मीडिया हैंडल को टैग करने को कहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर साइबर सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बनाना है।

विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि डिजिटल लेनदेन और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर ठगी के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। ठग लोगों को कभी डिजिटल अरेस्ट, कभी निवेश में मुनाफे, कभी बैंक खाते और केवाईसी अपडेट तो कभी नौकरी और ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान व्यक्ति से ओटीपी साझा करने या बैंकिंग संबंधी जानकारी देने से पहले सतर्क रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने फोन की सुरक्षा जांचें

साइबर पुलिस लोगों को अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा जांचने के लिए भी प्रेरित कर रही है। दरअसल, फोन सुरक्षित दिखाई देता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह पूरी तरह सुरक्षित हो। लोगों को अपने फोन की सिक्योरिटी चेक करने के लिए कहा गया है। पुलिस की अपील है कि लोग अपने मोबाइल में संदिग्ध एप्लीकेशन, अनजान लिंक और असुरक्षित सेटिंग की जांच करें।

ये भी पढे़ं...देहरादून:  बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक शपथ, एक जिम्मेदारी

साइबर पीस प्लेज अभियान का संदेश है कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक की एक छोटी सी सावधानी किसी बड़े साइबर अपराध को रोक सकती है। पुलिस ने लोगों से अभियान का हिस्सा बनने और शपथ लेकर अपने परिवार, दोस्तों और परिचितों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की है। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने और संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की भी सलाह दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed