{"_id":"677d5fbb08411c0606075299","slug":"uttarakhand-police-11-ips-officers-promoted-dgp-deepam-seth-became-head-of-police-department-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Police: 12 आईपीएस अफसरों की हुई पदोन्नति, डीजीपी दीपम सेठ बने पुलिस विभाग के मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Police: 12 आईपीएस अफसरों की हुई पदोन्नति, डीजीपी दीपम सेठ बने पुलिस विभाग के मुखिया
Tue, 07 Jan 2025 10:53 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:53 PM IST
सार
1995 बैच के ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को भी डीजी रैंक पर पदोन्नत किया गया। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद देर रात तक अफसरों की पदोन्नति की सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में डीजीपी दीपम सेठ समेत 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए गृह विभाग में डीपीसी हुई। इसमें दीपम सेठ को पुलिस फोर्स के मुखिया (एचओपीएफ) के तौर पर पदोन्नत किया गया। 1995 बैच के सेठ एडीजी रैंक नवंबर में प्रदेश का स्थाई डीजीपी बनाया गया था।
विज्ञापन
अब उन्हें सर्वोच्च वेतनमान के साथ डीजी रैंक के साथ पुलिस का मुखिया बनाया गया है। जबकि, 1995 बैच के ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को भी डीजी रैंक पर पदोन्नत किया गया। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद देर रात तक अफसरों की पदोन्नति की सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
ये बने डीआईजी से आईजी
जन्मेजय खंडूड़ी, सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस, डॉ. सदानंद दाते, सुनील मीणा. योगेंद्र सिंह रावत को डीआईजी से आईजी बनाया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Police: अब आईपीएस अधिकारियों के इम्पैनलमेंट को लेकर छिड़ा विवाद, पढ़ें पूरा मामला
ये बने एसपी से डीआईजी
-
धीरेंद्र गुंज्याल और मुकेश कुमार
इन्हें मिला चयनित वेतनमान
-
प्रहलाद मीणा और प्रीति प्रियदर्शिनी
-
यशवंत सिंह चौहान