{"_id":"6634223e9f00147ebe067204","slug":"uttarakhand-players-will-show-their-skills-on-foreign-soil-dehradun-news-c-5-1-drn1055-404673-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बैंकॉक में अपना हुनर दिखाएंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी, तीन से 12 मई तक होगा ट्राॅफी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बैंकॉक में अपना हुनर दिखाएंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी, तीन से 12 मई तक होगा ट्राॅफी का आयोजन
Fri, 03 May 2024 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:05 PM IST
सार
आइस स्केटिंग प्रतियोगिता और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तराखंड की हर्षिता रावतानी और आइस प्रिसेस ऑफ उत्तराखंड निष्ठा पैन्यूली को कोच के रूप में टीम का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन
खिलाड़ी हर्षिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी धरती पर आयोजित होने वाली थाई केटिंग ट्रॉफी-2024 और आइस स्केटिंग डेवलपमेंट सेमिनार में उत्तराखंड के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। फिंगर एवं स्पीड स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बैंकॉक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड की एक खिलाड़ी और एक कोच ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है।
विज्ञापन
तीन से 12 मई तक आयोजित होने वाली आइस स्केटिंग प्रतियोगिता और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तराखंड की हर्षिता रावतानी और आइस प्रिसेस ऑफ उत्तराखंड निष्ठा पैन्यूली को कोच के रूप में टीम का हिस्सा बनाया गया है। देश के पांच खिलाड़ियों और दो कोच के साथ भारतीय टीम बृहस्पतिवार को बैंकाॅक के लिए रवाना हो गई। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और ओलंपिक एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य अमिताभ शर्मा ने कहा, आइस स्केटिंग डेवलेपमेंट सेमिनार में भाग लेकर विश्व प्रसिद्ध आइस स्केटरों से खेल की बारीकियां सीखेंगे।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: सारी थकान दूर कर देता है गंगनानी कुंड, जानिए कैसे पहुंच सकते हैं इस खास जगह
विज्ञापन
वहीं, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने कहा, उत्तराखंड के खिलाड़ी देश-विदेश में अपने हुनर के दम पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा, देहरादून स्थित आइस स्केटिंग रिंग को खुलवाने के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा।