फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand player selected in hockey national camp

हॉकी कैंप में निखरेंगे उत्तराखंड के ये ‘होनहार’

Tue, 19 Apr 2016 02:01 PM IST
आशीष डोभाल/ अमर उजाला, देहरादून
आशीष डोभाल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Apr 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand player selected in hockey national camp
हॉकी

मणिपुर में 5 से 16 मई तक होने जा रही छठी हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की 18 सदस्यीय टीम का चयन होना है। इसके लिए ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में 20 अप्रैल से हॉकी इंडिया का कैंप लग रहा है। प्रदेशभर से चयनित 25 खिलाड़ियों को 15 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित टीम मणिपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन


वरिष्ठ हॉकी कोच व हॉकी उत्तराखंड के संयुक्त सचिव योगेश जोशी ने बताया कि प्रदेश के 25 खिलाड़ी हॉकी कैंप के लिए चुने गए हैं। प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार जनपद से सुमित चौहान, आलोक प्रसाद, विष्णु, ऊधमसिंह नगर के चिरंजीव, मुनीर रासिद, रवि कुमार, ललित सिंह नेगी, नैनीताल जनपद के हल्द्वानी से भूपेश, गुलजार, प्रथम हिंदवाण, चंपावत से योगेश बोरा, स्वीकार शर्मा, बागेश्वर से प्रियांशु, टिहरी से सहज हसन, देहरादून से प्रदीप सिंह, विशाल कुमार सहित 25 खिलाड़ी कैंप के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन


यहां प्रशिक्षण में बेहतर रहे 18 खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी। यह टीम इंफाल, मणिपुर में राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

स्पोर्ट्स कॉलेज से छह खिलाड़ी
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने बताया कि उनके छह खिलाड़ियों का कैंप के लिए चयन हुआ है। राजीव कुमार, संजय सिंह, भरत पुजारी, बॉबी सिंह, विजय फर्त्याल, नितेश सिंह प्रशिक्षण के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed