नैनीताल: 21 फरवरी से हाईकोर्ट व निचली अदालतों में भौतिक रूप से होगी सुनवाई
भौतिक रूप से वादों की सुनवाई के साथ ही कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग का विकल्प भी रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से जारी नई कोविड गाइडलाइन के क्रम में उत्तराखंड हाईकोर्ट सहित निचली अदालतों में 21 फरवरी से भौतिक रूप से वादों की सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand : हाईकोर्ट ने पूछा, प्रदेश में सांसदों और विधायकों पर कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज
अधिसूचना में कहा गया है कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के आदेश पर सोमवार से हाईकोर्ट व निचली अदालतों में सभी मामलों की भौतिक रूप से सुनवाई होगी। हालांकि, कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग का विकल्प भी रखा है। कोर्ट परिसर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों को कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा ।