फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand People liked Aanchal Products 60 lakh Rupees business was done for the first time from sweets

Aanchal Products: उत्तराखंड के लोगों को भाया आंचल का स्वाद, पहली बार मिठाइयों से हुआ 60 लाख का कारोबार

Sun, 19 Nov 2023 10:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Nov 2023 10:03 PM IST
सार

उत्तराखंड दुग्ध सहकारी फेडरेशन ने त्योहारी सीजन पर पहली बार देसी घी से बने लड्डू, पेड़ा, चॉकलेट, बाल मिठाई और नॉन खटाई तैयार की थी। लड्डू और पेड़ा के मिठास और स्वाद लोगों को खूब पाया। 11 हजार किलो मिठाई की बिक्री कर फेडरेशन ने 60 लाख का कारोबार किया।

विज्ञापन
Uttarakhand People liked Aanchal Products 60 lakh Rupees business was done for the first time from sweets
पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

त्योहारों में लोगों को आंचल ब्रांड की मिठाइयों का स्वाद और मिठास भाया है। उत्तराखंड दुग्ध सहकारी फेडरेशन ने पहली बार त्योहारी सीजन में बाजार में उतारी गई आंचल मिठाई से 60 लाख का कारोबार किया है। धनतेरस, दिवाली, भैया दूज पर लगभग 11 हजार किलो मिठाइयां बिकी हैं।

विज्ञापन


पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशानिर्देश पर उत्तराखंड दुग्ध सहकारी फेडरेशन ने त्योहारी सीजन पर पहली बार देसी घी से बने लड्डू, पेड़ा, चॉकलेट, बाल मिठाई और नॉन खटाई तैयार की थी। लड्डू और पेड़ा के मिठास और स्वाद लोगों को खूब पाया। 11 हजार किलो मिठाई की बिक्री कर फेडरेशन ने 60 लाख का कारोबार किया। मिठाइयों को लेकर बाजार से आंचल ब्रांड को अच्छा रिस्पांस मिला है।
विज्ञापन


Uttarakhand: टमाटर हुआ लाल, प्याज निकालने लगा आंसू... आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, यहां पढ़ें रेट लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा का कहना है कि पहले बाजार में आंचल ब्रांड का खुला दूध, लस्सी, दही, घी ही बाजार में उपलब्ध था। लेकिन विभागीय मंत्री के निर्देशों पर आंचल ने इस बार नई पैकेजिंग के साथ कई तरह की मिठाइयां बाजार में उतारी है। आंचल खुद ही मिठाइयां तैयार कर रहा है। मिठाइयों के लिए देसी घी, खोया सब कुछ आंचल तैयार करता है। जिसमें मिलावट की संभावना नहीं रहती है। त्योहारों पर लोगाें ने आंचल की मिठाइयों को खूब पसंद किया है।

आंचल अब सिर्फ दूध के कारोबार तक सीमित नहीं है। वह दूध और उससे बनने वाले उत्पादों को भी बाजार में उतार रहा है। आंचल की दूध और मिठाइयां दूसरी कंपनियों के उत्पादों से गुणवत्ता और स्वाद में बेहतर है। दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पाद बनाने से दुग्ध उत्पादकों को भी आर्थिक रूप से लाभ होगा।
-सौरभ बहुगुणा, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed