फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PCS officers will soon get promotion DPC completed order will be issued after approval of CM Dhami

Uttarakhand: पीसीएस अफसरों को जल्द मिलेगी प्रमोशन की सौगात, डीपीसी पूरी, सीएम के अनुमोदन के बाद जारी होगा आदेश

Thu, 05 Sep 2024 05:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Sep 2024 05:23 PM IST
सार

पीसीएस अफसरों को जल्द प्रमोशन की सौगात मिलेगी। डीपीसी पूरी हो चुकी है। अब सीएम के अनुमोदन के बाद आदेश जारी होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand PCS officers will soon get promotion DPC completed order will be issued after approval of CM Dhami
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के प्रोविंशियल सिविल सर्विस (पीसीएस) अधिकारियों को जल्द प्रमोशन की सौगात मिलेगी। बुधवार को उनकी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) हो गई है। अब मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी होगा।

विज्ञापन

शासन ने कुल 39 पीसीएस अफसरों की डीपीसी की है जिनमें 8700 ग्रेड-पे पर 29 पीसीएस अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया। जबकि 10 पीसीएस के 7600 ग्रेड-पे पर प्रमोशन देने के लिए डीपीसी में चर्चा की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी की टिफिन बैठक...कार्यकर्ताओं को देंगे संगठन और अधिक मजबूत करने का मंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पीसीएस के खिलाफ जांच गतिमान होने के चलते लिफाफा बंद रखा गया है। 8700 ग्रेड-पे पर ललित नारायण मिश्रा, पीसी दुमका, सुंदरलाल सेमवाल, गिरीश गुणवंत, वीर सिंह बुधियाल, त्रिलोक मर्तोलिया, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार बरनवाल, मोहम्मद नासिर, ईलागिरी, जगदीश कांडपाल, चंद्र सिंह इमलाल, उत्तम सिंह चौहान, अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मोहन सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, अरविंद पांडे, प्यारे लाल शाह और केके मिश्रा के नाम शामिल हैं जबकि 7600 ग्रेड-पे में श्याम सिंह राणा, नारायण सिंह नबियाल, रजा अब्बास, अवधेश कुमार, विवेक राय, किशन सिंह नेगी, अनिल गर्ब्याल, विवेक प्रकाश, दिनेश प्रताप सिंह और पंकज उपाध्याय के नाम शामिल हैं। अब डीपीसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतिम अनुमोदन देंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed