{"_id":"638320125110162d184820be","slug":"uttarakhand-pcs-j-interview-on-23-december-result-read-more-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand : पीसीएस-जे के लिए इंटरव्यू 23 दिसंबर को, 10 नवंबर को जारी हुआ था मुख्य परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand : पीसीएस-जे के लिए इंटरव्यू 23 दिसंबर को, 10 नवंबर को जारी हुआ था मुख्य परीक्षा का परिणाम
Sun, 27 Nov 2022 02:01 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:01 PM IST
सार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे इंटरव्यू के लिए 23 दिसंबर की तिथि तय कर दी है। इसके लिए आयोग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क आयोग कार्यालय में नकद जमा कराना होगा
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे इंटरव्यू के लिए 23 दिसंबर की तिथि तय कर दी है। इसके लिए आयोग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा का परिणाम दस नवंबर को जारी किया गया था।
विज्ञापन
इसमें चुने गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू आयोग कार्यालय में 23 दिसंबर को होेगा। आवेदन पत्र उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करके भरना होगा। सभी शैक्षिक अर्हता व आरक्षण के प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्ट कॉपी आवेदन पत्र के साथ लगाकर मूल अभिलेखों के साथ आयोग कार्यालय में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के इन शहरों में 29 को आ रहे यात्री दें ध्यान, वाहनों का चक्का जाम, रहेंगे परेशान
विज्ञापन
किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से इंटरव्यू की कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क आयोग कार्यालय में नकद जमा कराना होगा। दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाने होंगे। अगर कोई उम्मीदवार सभी शर्तें पूरी नहीं करेगा तो वह इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाएगा।