फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Pauri News: teachers celebrated birthday and dance Instead of teaching in school time video viral

Pauri: स्कूल में पढ़ाने के समय शिक्षिकाओं ने मनाया जन्मदिन, खूब किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 19 Feb 2023 11:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Feb 2023 11:24 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि वीडियो 17 फरवरी की दोपहर का है। जब स्कूल में एक शिक्षिका के जन्मदिन पर अन्य शिक्षिकाएं स्कूल में उन्हें शुभकामनाएं देती हैं और जन्मदिन मनाने हुए डांस करती हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Pauri News: teachers celebrated birthday and dance  Instead of teaching in school time video viral
स्कूल में जन्मदिन मनाकर डांस करती शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पौड़ी जिला मुख्यालय के एक बालिका माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं का स्कूल में जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य के दौरान ही स्कूल में जन्मदिन मना रही हैं। वीडियो के वायरल होते ही इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार...अगले एक हफ्ते बढ़ेगा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीडियो 17 फरवरी की दोपहर का है। जब स्कूल में एक शिक्षिका के जन्मदिन पर अन्य शिक्षिकाएं स्कूल में उन्हें शुभकामनाएं देती हैं और जन्मदिन मनाने हुए डांस करती हैं। इनका यह वीडियो वायरल हो गया है। इसको लेकर कुछ लोगों ने इसे निजी खुशी का इजहार बताया तो कुछ इसे शिक्षा व्यवस्था पर चोट करार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया अनुशासनहीनता

सामाजिक कार्यकर्ता मातंग मलासी का कहना है कि एक ओर बच्चे बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता में हैं। दूसरी ओर जिनके कंधों पर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का जिम्मा है वह स्कूल में ही जन्मदिन मना रही हैं।

मातंग ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं डीईओ माध्यमिक रामेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वायरल वीडियो में शिक्षिकाएं समय के समय ही कक्षा में जन्मदिन मनाते हुए डांस करती दिख रही हैं जो अनुशासनहीनता है।

कहा कि अध्यापिका को जन्मदिन की खुशी सांझा ही करनी थी, तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के बच्चों के साथ विधिवत व सादगी से मनाया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed