Uttarakhand Paper Leak: फरार चल रहा पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल गिरफ्तार, 4.25 लाख और ब्लैंक चैक बरामद
Uttarakhand Paper Leak Case: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को नारसन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संजय धारीवाल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हथकंडे अपना रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटवारी और एई जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को एसआईटी ने नारसन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 4.25 लाख और दो ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं। जबकि अभ्यर्थियों को नकल वाले स्थान और परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें...Excise Policy: उत्तराखंड सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने आबकारी नीति के संशोधित प्रस्ताव पर लगाई मुहर
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को नारसन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संजय धारीवाल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हथकंडे अपना रहा था। आरोपी सरेंडर की कोशिश में था। लेकिन इससे पहले ही एसआईटी ने उसे धर दबोचा है।