फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2025 Husband Wife From Narendra Nagar Become Area Panchayat Member

Uttarakhand Panchayat Election: सामने आई दिलचस्प तस्वीर, यहां एक साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य बने पति-पत्नी

Sun, 03 Aug 2025 12:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Aug 2025 12:38 PM IST
सार

Uttarakhand Panchayat Election 2025: सिद्धार्थ राणा और उनकी पत्नी दीक्षा राणा दोनों ही विजयी होकर क्षेत्र की जनता की सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़े हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2025 Husband Wife From Narendra Nagar Become Area Panchayat Member
सिद्धार्थ राणा और उनकी पत्नी दीक्षा राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाल ही में संपन्न हुए उत्तराखंड पंचायत चुनाव में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक से एक दिलचस्प और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहां पति-पत्नी की जोड़ी ने अलग-अलग वार्डों से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सिद्धार्थ राणा और उनकी पत्नी दीक्षा राणा दोनों ही विजयी होकर क्षेत्र की जनता की सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़े हैं।

विज्ञापन


दीक्षा राणा ने भैंतण वार्ड नंबर 43 से चुनाव लड़ते हुए कुल 600 में से 21 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी देवी को 579 वोटों मिले। दीक्षा की जीत ने महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को एक बार फिर साबित किया।
विज्ञापन


Uttarakhand Panchayat Chunav: पूर्व मंत्री के बेटे और बहु बने बीडीसी सदस्य, पति-पत्नी की जोड़ी ने मचाई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, दूसरी ओर दीक्षा राणा के पति सिद्धार्थ राणा ने रौन्देली वार्ड नंबर 14 से शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 963 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गजपाल सिंह को 601 वोट ही प्राप्त हुए। सिद्धार्थ ने 362 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। रौन्देली वार्ड में कुल 1583 वोट पड़े।

इस जीत ने न केवल एक राजनीतिक परिवार के रूप में इस जोड़ी को स्थापित किया है, बल्कि स्थानीय स्तर पर जनसरोकार की राजनीति को भी एक नई दिशा दी है। दंपती ने वादा किया है कि वे अपने-अपने वार्डों में पारदर्शिता, विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed