फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand panchayat Election 2019 Second phase Election Home Guard Found Drunk in lohaghat

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान नशे में मिला होमगार्ड, पुलिए एक्ट में हुआ चालान

Fri, 11 Oct 2019 08:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट(चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट(चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Oct 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand panchayat Election 2019 Second phase Election Home Guard Found Drunk in lohaghat
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड नशे की हालत में मिला। दूसरे चरण का मतदान 11 अक्टूबर को होना है। होमगार्ड की ड्यूटी लोहाघाट के चोमैल बूथ पर लगाई गई थी।

विज्ञापन

 

पुलिस चुनाव सेल प्रभारी ने आरोपी होमगार्ड की ड्यूटी निरस्त कर उसके स्थान पर रिर्जव में रखे होमगार्ड गोविंद बल्लभ को ड्यूटी पर भेजा। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस एक्ट में चालान किया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ब्लाक परिसर में चुनाव ड्यूटी में जाने के लिए कर्मचारी पहुंचे हुए थे। इसी दौरान पुलिस चुनाव सेल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल ने प्राथमिक विद्यालय कोट बूथ के लिए तैनात होमगार्ड प्रहलाद राम को नशे की हालत में देखकर उसे पुलिस को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ मनीष खत्री ने बताया कि एसआई हेम चंद्र जोशी द्वारा आरोपी होमगार्ड प्रहलाद राम का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। एसओ ने बताया कि जिला कमांडेंट होमगार्ड को इसकी सूचना देने के साथ आरोपी होमगार्ड का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 

पहले चरण के मतदान में भी कांस्टेबल हुआ था निलंबित

बता दें कि पांच अक्टूबर को भी पहले चरण के मतदान के दौरान अल्मोड़ा में ताकुला चौकी में तैनात पुलिस के जवान प्रयागवती प्रसाद ने ब्रीफिंग के लिए सोमेश्वर जाते वक्त रास्ते में रनमन के पास रायफल से गोली चला दी थी।

चर्चा थी कि जवान उस वक्त नशे में था। गोली चलाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जवान को निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed