पंचायत चुनाव: 5802 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, ग्राम पंचायतों के 24 हजार पद रहेंगे खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में नाम पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद यह भी साफ हो गया है कि पंचायतों में कुल पदों की तुलना में करीब 54 प्रतिशत प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। करीब तीस प्रतिशत निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
इस बार करीब 24 हजार ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रहेंगे। तीनों पंचायतों में 5802 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए हैं। नामांकन निरस्त होने की चोट क्षेत्र पंचायतों के साथ ही जिला पंचायत पर भी पड़ी है।
नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद आखिरकार रविवार को राज्य निर्वाचन आयोग तस्वीर साफ कर पाया। आयोग की ओर से दी गई सूचना ने पंचायत चुनाव की तस्वीर का चिंताजनक पहलू भी सामने रखा है।
कुल 66397 पदों के सापेक्ष 36227 प्रतिनिधि ही मैदान में रह गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 22669 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। सबसे बुरे हालात ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हैं। कुल 55572 पदों की तुलना में नामांकन ही 28951 हुए।
किन पदों पर कितने नामांकन हुए निरस्त
इनमें से 3575 नामांकन निरस्त हुए। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों की संख्या हटा दी जाए तो ग्राम पंचायतों के कुल 5608 पदों पर ही प्रदेश में निर्वाचन होगा। दो से अधिक संतान सहित अन्य विवादों का फर्क यह भी पड़ा की जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में नाम वापसी के साथ ही नाम भी बड़ी संख्या में निरस्त हुए।
पद कुल पद कुल नामांकन निरस्त कुल प्रत्याशी जो चुनाव लड़ेंगे
ग्राम पंचायत सदस्य 55572 28951 3575 5608
प्रधान 7485 24366 793 17211
सदस्य क्षेत्र पंचायत 2984 11294 1202 8365
सदस्य जिला पंचायत 356 2214 232 5043