{"_id":"5d4a881d8ebc3e6cd9047baf","slug":"uttarakhand-panchayat-chunav-2019-deployment-of-administrators-in-area-and-district-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2019: अब होगी क्षेत्र-जिला पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती, अधिसूचना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2019: अब होगी क्षेत्र-जिला पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती, अधिसूचना जारी
Wed, 07 Aug 2019 01:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों के बाद अब क्षेत्र और जिला पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती होगी। प्रदेश की 89 क्षेत्र और 12 जिला पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल नौ अगस्त से खत्म होने जा रहा है। जिला पंचायतों का कार्यकाल 12 अगस्त को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव पंचायती राज डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से प्रशासकों की तैनाती के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी जिलाधिकारियों को प्रशासक बतौर उपजिलाधिकारियों की तैनाती के लिए अधिकृत किया गया है। इससे पहले, उत्तरकाशी की 508 और नैनीताल की कुछ एक ग्राम पंचायतों को छोड़कर बाकी सभी जगह प्रशासकों की तैनाती पिछले महीने ही की जा चुकी है। पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक बतौर सभी जगह जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
जिले वार पंचायतों के कार्यकाल की स्थिति
अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, टिहरी, देहरादून की सभी क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल नौ अगस्त 19 को खत्म हो रहा है। नैनीताल की क्षेत्र पंचायतों के कार्यकाल खत्म होने के संबंध में अलग अलग स्थितियां बन रहीं हैं। कुछ क्षेत्र पंचायतों का नौ अगस्त, तो कुछ का इसके बाद अलग-अलग तारीखों में कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिला पंचायतों का कार्यकाल 12 अगस्त को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र और जिला पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे उपजिलाधिकारियों की बतौर प्रशासक नियुक्ति करें। जहां जैसे जैसे कार्यकाल खत्म होगा, प्रशासक चार्ज ले लेंगे। प्रशासकों की अधिकतम तैनाती छह महीने तक की जा सकती है।
- डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा, प्रभारी सचिव, पंचायतीराज, उत्तराखंड