{"_id":"660c2a07857668f856052975","slug":"uttarakhand-pakhro-range-scam-ed-will-again-give-date-to-appear-before-former-ministers-harak-singh-and-anukri-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाला...पूर्व मंत्री हरक सिंह और अनुकृति को ईडी दोबारा देगी पेश होने के लिए तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाला...पूर्व मंत्री हरक सिंह और अनुकृति को ईडी दोबारा देगी पेश होने के लिए तारीख
Tue, 02 Apr 2024 09:25 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:25 PM IST
सार
Uttarakhand Pakhro Range Scam: जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच में पूर्व वनमंत्री हरक सिंह रावत समेत कई अधिकारियों और नेताओं के घर छापे मारे थे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच में ईडी की ओर से हरक सिंह रावत और अनुकृति गुसाईं को पेश होने के लिए अब दूसरी तिथि दी जाएगी। ईडी ने उन्हें मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन इससे पहले ही दोनों को अलग से तिथि दिए जाने की बात ईडी की ओर से कही गई है।
विज्ञापन
जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच में पूर्व वनमंत्री हरक सिंह रावत समेत कई अधिकारियों और नेताओं के घर छापे मारे थे। इस छापे में एक आईएफएस अधिकारी के घर से बड़ी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई थी। कुछ अन्य अधिकारियों और नेताओं के घर से सोना व जमीनों के दस्तावेज भी ईडी ने कब्जे में लिए थे। ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
PM Modi Rally: जब रैली में हनुमान के भेष में पहुंचा समर्थक, पीएम मोदी को बताया गरीबों का मसीहा; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद ईडी ने बारी-बारी से सभी नेताओं और अफसरों को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस बुलाने को नोटिस भेजे थे। इनमें हरक सिंह रावत ने शुरुआत में ईडी से समय मांगा था कि वह चुनाव में व्यस्त रहेंगे, लिहाजा पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस नहीं आ सकते हैं। इसी बीच पिछले दिनों ईडी की ओर से हरक सिंह रावत व उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को क्रमश: मंगलवार और बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाने को नोटिस भेजा गया था।
लेकिन, मंगलवार से पहले ही एजेंसी की ओर से दोनों को बाद में कोई तिथि देने की बात कही गई है। फिलहाल उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। माना जा रहा कि अब ईडी उन्हें उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद की तिथि दे सकती है।
लेकिन, मंगलवार से पहले ही एजेंसी की ओर से दोनों को बाद में कोई तिथि देने की बात कही गई है। फिलहाल उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। माना जा रहा कि अब ईडी उन्हें उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद की तिथि दे सकती है।