फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Pakhro Range Scam Anukriti Gusain did not appear in front of ED, second summons may be issued

पाखरो रेंज घोटाला: ED के सामने पेश नहीं हुईं हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई, जारी हो सकता है दूसरा समन

Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
सार

Uttarakhand Pakhro Range Scam: ईडी ने सात फरवरी को मनी लांड्रिंग मामले को लेकर हरक सिंह रावत और अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Pakhro Range Scam Anukriti Gusain did not appear in front of ED, second summons may be issued
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। ऐसे में अब ईडी उसे दूसरा समन जारी कर सकती है।

विज्ञापन


ईडी ने सात फरवरी को मनी लांड्रिंग मामले को लेकर हरक सिंह रावत और अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान लगभग 1.20 करोड़ रुपये और विदेशी मुद्रा, सोना और बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए थे।
विज्ञापन


Lok Sabha Elections: देहरादून एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा हेलीपैड पर आयकर विभाग की टीमें तैनात, एसओपी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद हरक सिंह की करीबी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग लक्ष्मी राणा के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों रुपये के गहने बरामद किए थे। बरामद नकदी व गहनों के मामलों में ईडी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी दीप्ति रावत, बहू अनुकृति गुसांई और हरक सिंह रावत की करीबी लक्ष्मी राणा को समन भेजकर ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था।

हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत व करीबी लक्ष्मी राणा से एक दौर में पूछताछ हो चुकी है, वहीं हरक सिंह रावत ने एक महीने का समय मांगा है। ईडी को ओर से उनकी बहु अनुकृति गुसांई को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई। ईडी उसे दूसरा समन जारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed