{"_id":"5f7952ea4b582d03f83e1bf2","slug":"uttarakhand-order-for-filed-lawsuit-on-gmvn-suspended-general-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जीएमवीएन के बर्खास्त महाप्रबंधक पर मुकदमे के आदेश, साढ़े आठ करोड़ के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जीएमवीएन के बर्खास्त महाप्रबंधक पर मुकदमे के आदेश, साढ़े आठ करोड़ के गबन का आरोप
Sun, 04 Oct 2020 10:22 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:22 AM IST
सार
- नियमित कर्मचारियों को मिलेगा अटल आयुष्मान योजना का लाभ
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की बोर्ड बैठक में लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये के गबन के आरोपी बर्खास्त महाप्रबंधक (खनन) राहुल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए हैं। इसके अलावा निगम को घाटे से उबारने, कर्मचारियों के हितों और निगम की कीमती जमीनों को बेचे न जाने जैसे मसलों पर भी फैसले हुए। साथ ही बोर्ड ने निगम के नियमित कर्मचारियों को अटल आयुष्मान योजना का लाभ देने का प्रस्ताव भी पास कर दिया।
विज्ञापन
जीएमवीएन के राजपुर रोड स्थित मुख्यालय में हुई बोर्ड बैठक के बारे में निगम के अध्यक्ष महावीर रांगड़ ने बताया कि 28 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में गढ़वाल में निगम को विस्तार देने, जनता से जुड़े कार्य व पर्यटकों के लिए बेहतर कार्यों पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा नोएडा और मसूरी पार्किंग समेत निगम की कीमती संपत्तियों को बेचे जाने पर भी बोर्ड में एतराज जताया गया। इन पर अगली बोर्ड बैठक में चर्चा करने की बात कही गई।
विज्ञापन
बैठक में उत्तरकाशी के पर्यटक आवास गृह के कर्मचारी अनिल रावत की ड्यूटी के दौरान कोरोना से मृत्यु पर नियमानुसार उचित मुआवजा देने का प्रस्ताव भी रखा गया। जिस पर बोर्ड ने सहमति दी। निगम के ईपीएफ ट्रस्ट के लगभग दो करोड़ रुपये इन्वेस्टमेंट कंपनियों में बांड के रूप में रखे जाने और उनके डूब जाने के संबंध में भी जांच के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
विज्ञापन
वहीं, निगम के प्रबंधकों, जनसंपर्क अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पूर्व की प्रबंध निदेशक द्वारा दी गई सामूहिक प्रतिकूल प्रविष्टि को निरस्त करने के प्रस्ताव पर तय हुआ कि सभी अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्य और आउटपुट के बारे में दोबारा से जांच कर ली जाए। बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष चौहान, उपाध्यक्ष कृष्ण कांत सिंघल, निदेशक चंद्रप्रकाश लखेड़ा, आशुतोष शर्मा, राकेश सेमवाल, उद्योग, वित्त, कार्मिक, पर्यटन के अपर सचिव, महाप्रबंधक पर्यटन जितेंद्र कुमार, महाप्रबंधक वित अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।