फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand OBC survey Not Completed nikay Chunav 2023 may be postponed

Uttarakhand: अधर में ओबीसी सर्वेक्षण...आयोग का बढ़ेगा कार्यकाल, निकाय चुनाव टलने के आसार

Wed, 26 Jul 2023 02:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jul 2023 02:36 PM IST
सार

कुछ निकायों ने आधी-अधूरी रिपोर्ट दी थी, जिसे दोबारा तैयार करने को कहा गया था। शहरी विकास निदेशालय भी लगातार निकायों से सर्वे रिपोर्ट देने को कह रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand OBC survey Not Completed nikay Chunav 2023 may be postponed
निकाय चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण करा रहे एकल सदस्यीय आयोग का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी है। इससे नगर निकायों में अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित चुनाव फिलहाल टल सकते हैं। सभी निकायों में चुनाव से पहले सरकार ने ओबीसी सर्वेक्षण के लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग का गठन किया था। इस आयोग ने सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण का काम शुरू कराया, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद समय से निकाय अपनी सर्वे रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ निकायों ने आधी-अधूरी रिपोर्ट दी थी, जिसे दोबारा तैयार करने को कहा गया था। शहरी विकास निदेशालय भी लगातार निकायों से सर्वे रिपोर्ट देने को कह रहा है। लंबी और सुस्त प्रक्रिया के बीच एकल सदस्यीय समर्पित आयोग का कार्यकाल खत्म होने को है। पहले ये तय था कि 30 जून तक ओबीसी आरक्षण तय हो जाएगा, जिसके बाद अक्तूबर-नवंबर में निकाय चुनाव हो जाएंगे।
विज्ञापन


चमोली हादसा: नया खुलासा, 1000 पन्नों में नियम-शर्तें, हर तीसरे पन्ने पर लापरवाही...चौंका देगी ये जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि सर्वेक्षण अभी पूरा नहीं हुआ तो सरकार एकल सदस्यीय समर्पित आयोग का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की तैयारी में है। जल्द ही इसका आदेश हो सकता है। अगर जनवरी तक एकल सदस्यीय आयोग ओबीसी सर्वेक्षण पर अपनी रिपोर्ट देगा तो निकाय चुनाव टलने तय हैं। तब माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed