फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Now non-military personnel can also be recruited through UPNL way will open for jobs abroad

Uttarakhand: उपनल के माध्यम से अब गैर सैनिक भी हो सकेंगे भर्ती, विदेशों में नौकरी के लिए खुलेगा रास्ता

Thu, 17 Jul 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए 2004 में उपनल का गठन किया गया था, ताकि इसके माध्यम से विभिन्न विभागों में उन्हें नियुक्तियां दी जा सके।

विज्ञापन
Uttarakhand Now non-military personnel can also be recruited through UPNL way will open for jobs abroad
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से अब गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की भी भर्ती हो सकेगी। यह भर्ती केवल विदेशों में नौकरी के लिए होगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक गैर सैन्य पृष्ठभूमि वाले लोगों को विदेशों में 50 प्रतिशत पदों पर नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए 2004 में उपनल का गठन किया गया था, ताकि इसके माध्यम से विभिन्न विभागों में उन्हें नियुक्तियां दी जा सके। लेकिन समय-समय पर इसमें गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की भर्ती होती रही है। चहेतों और रसूखदारों की भर्ती की शिकायतों के बाद उपनल के माध्यम से गैर सैन्य पृष्ठभूमि वाले लोगों की भर्ती पर अभी रोक है।
विज्ञापन


उपनल के निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) के मुताबिक 31 मार्च 2022 से गैर सैनिकों की भर्ती पर रोक है लेकिन केवल विदेशों में रोजगार के मामले में उनकी भर्ती पर लगी रोक हटेगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक विदेशों में 50 प्रतिशत पूर्व सैनिकों को और 50 प्रतिशत पदों पर गैर सैनिक व्यक्तियों को रखा जाएगा। इसकी वजह यह है कि विदेशों में तकनीकी रूप से दक्ष लोगों की अधिक मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि तकनीकी रूप से दक्ष पूर्व सैनिक मांग के अनुरूप नहीं मिल पाएंगे। यही वजह है कि उपनल के माध्यम से उनके लिए भर्ती का रास्ता खोला जाएगा, लेकिन उत्तराखंड एवं देश के अन्य राज्यों में उपनल के माध्यम से उनकी भर्ती पर लगी रोक को नहीं हटाया जाएगा।

अमर उजाला की खबर का असर: हरिद्वार में लंबे इंतजार के बाद खुला नया चंडी पुल, कांवड़ यात्रियों को मिली राहत

Trending Videos

कब क्या हुआ

देहरादून। वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य सचिव ने पूर्व सैनिकों के अलावा गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों को भी उपनल से भर्ती का शासनादेश जारी किया था। पूर्व सैनिकों की नाराजगी के बाद इसे निरस्त किया गया। जबकि 2020 में कोविड की वजह से गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों के लिए फिर से इसके माध्यम से नियुक्ति का रास्ता खोल दिया गया। अभी गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की उपनल के माध्यम से नियुक्ति पर रोक है।

पुरकुल में बनेगा उपनल का निदेशालय

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम का निदेशालय पुरकुल में बनेंगा। इसके लिए निगम को सैनिक कल्याण विभाग से पांच बीघा जमीन मिल गई है। शासन के साथ इसका एमओयू हो चुका है। 30 साल के लिए यह जमीन लीज पर दी गई है।

विदेशों में नौकरी के लिए अभी एक हजार लोगों की मांग है। यह मांग और बढ़ सकती है। पुरकुल में उपनल का निदेशालय भवन बन जाने के बाद नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed