फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand: Now fee will not have to be paid for conducting Bhandara in Maa Purnagiri Dham

Uttarakhand: श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, मां पूर्णागिरि धाम में भंडारा कराने पर अब नहीं देना पड़ेगा शुल्क

Wed, 01 Feb 2023 09:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि धाम (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि धाम (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Feb 2023 09:55 PM IST
सार

मां पूर्णागिरि धाम में हर साल 200 से अधिक देवी भक्त भंडारा कराते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि भंडारे के लिए 500 रुपये लिए जाते थे, अब प्रशासन ने भंडारे को शुल्क मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Now fee will not have to be paid for conducting Bhandara in Maa Purnagiri Dham
मां पूर्णागिरी धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले में अब भंडारा कराने के लिए श्रद्धालुओं को जेब ढीली नहीं करनी होगी। भंडारा कराने के लिए उन्हें किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। यह आदेश प्रशासन ने दिए हैं।

विज्ञापन


Virat-Anushka: एक हफ्ते बाद उत्तराखंड से वापस लौटे विरुष्का, दयानंद आश्रम से साथ ले गए ये खास तोहफा
विज्ञापन


होली बाद नौ मार्च से मां पूर्णागिरि धाम में शुरू हो रहे मेले में भंडारे का आयोजन होता है। जिला पंचायत की ओर से संचालित मेले में भंडारा कराने के लिए मुख्य रूप से यूपी के तिलहर, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ सहित कई स्थानों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 200 से अधिक देवी भक्त भंडारा कराते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि भंडारे के लिए 500 रुपये लिए जाते थे, अब प्रशासन ने भंडारे को शुल्क मुक्त कर दिया है। पंडित मोहन पांडेय बताते हैं कि अन्नदान के रूप में किए जाने वाले भंडारे का उल्लेख पुराणों में है। पहले गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र बांटा करते थे जो धीरे-धीरे भंडारे के रूप में परिवर्तित हो गई।

धाम में पहली मार्च से तैनात होगा पुलिस बल
नौ मार्च से शुरू होने वाले मां पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी। इसके लिए भैरव मंदिर के पास जमरानी से लेकर मुख्य मंदिर तक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। बुधवार को पूर्णागिरि धाम में हुई बैठक में एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि धाम के तीन थानों ठुलीगाड़, भैरव मंदिर और काली मंदिर क्षेत्र की पुलिस चौकी में एक मार्च से पुलिस बल की तैनाती हो जाएगी जबकि समूचे पुलिस बल की तैनाती आठ मार्च तक होगी।

धाम में नागा क्षेत्र से टुन्नास तक एक किलोमीटर क्षेत्र में डिवाइडर बनाए जाएंगे। मंदिर समिति ने ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच 30-40 से अधिक टैक्सियों का संचालन नहीं करने की बात कही। श्रद्धालुओं के साथ खींचतान करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में टनकपुर के सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जग्वाण, बूम चौकी प्रभारी सोनू सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी और कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय, नेत्र बल्लभ तिवारी, राजेंद्र तिवारी, बबलू तिवारी, कैलाश पांडेय आदि मौजूद थे।

आस्था के पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भंडारा करते हैं। इस पुण्य काम के लिए किसी तरह का शुल्क लिया जाना धर्म की भावना को आहत करता है। इस कारण प्रशासन ने भंडारे के लिए इस शुल्क को लेने पर रोक लगाई है।
- सुंदर सिंह, एसडीएम, टनकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed