फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Nitin Gadkari held a meeting, said- national highways will be widened, elevated roads will also b

Uttarakhand: नितिन गडकरी ने की बैठक, कहा- राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा चौड़ीकरण, एलिवेटेड रोड भी बनेगी

Tue, 03 Jun 2025 10:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jun 2025 10:49 PM IST
सार

बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं एलिवेटेड रोड के जो भी प्रस्ताव हैं, उन्हें राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजा जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand: Nitin Gadkari held a meeting, said- national highways will be widened, elevated roads will also b
सीएम धामी और नितिन गडकरी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा। वहीं, कुछ स्थानों पर एलिवेटेड रोड बनेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तराखंड में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान इसका आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं एलिवेटेड रोड के जो भी प्रस्ताव हैं, उन्हें राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजा जाए। ताकि स्वीकृति के बाद उन पर जल्द काम शुरू किया जा सके। बैठक में शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने श्रीनगर में पंचपीपल से स्वीत तक सात किलोमीटर एलिवेटेड रोड के मामले को उठाया।
विज्ञापन


Dehradun: बोले गडकरी-दून में जाम बड़ी समस्या... यहां हवा में चलने वाली डबल डेकर बस चलाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इसकी घोषणा की थी। इसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। जिस पर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। विकासनगर से भाजपा विधायक मुन्ना चौहान ने धर्मावाला से हर्बटपुर तक फोर लेन मार्ग, हरिपुर कालसी से बहुमंजिला वाहन पार्किंग, जूडो से लखवाड़ बैंड तक मार्ग और पुलों का चौड़ीकरण एवं लखवाड़ बैंड से नागथात तक 15 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किए जाने का कहा।

इस पर केंद्रीय मंत्री ने विकासनगर विधायक को इस प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पंकज पांडे, सचिन कुर्बे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed