फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav: BJP will take help of survey to choose candidates

Nikay Chunav: प्रत्याशियों को चुनने के लिए भाजपा लेगी सर्वे का सहारा, सीटों का आरक्षण तय होने का इंतजार

Sun, 19 May 2024 02:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav: BJP will take help of survey to choose candidates
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

भाजपा निकाय चुनाव में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों को चुनने के लिए सर्वे कराएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से रायशुमारी भी करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया सीटों के आरक्षण तय होने जाने के फौरन बाद शुरू हो जाएगी। चुनाव आचार संहिता के बाद सरकार आरक्षण तय कर देगी।

विज्ञापन


कुमाऊं दौरे से लौटे भट्ट ने कहा, सात दिन में उन्होंने 35 निकायों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव की तैयारियों के तहत कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्हें कहा गया कि वे 20 मई तक मतदाता सूची में सुधार के लिए अपना सक्रिय योगदान दें।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के चयन के संबंध में भट्ट ने कहा, पार्टी ने अपनी तैयारी कर ली है। अब आरक्षण तय होने का इंतजार है। आरक्षण की घोषणा के साथ ही पर्यवेक्षक तय कर दिए जाएंगे। पर्यवेक्षक जिलों में जाएंगे और वे चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के नामों की सूची तैयार करेंगे। इसके बाद पार्टी नामों को लेकर सर्वे कराएगी। सर्वे के साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी भी होगी और उसके बाद प्रत्याशियों के नाम तय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने साफ किया, विगत निकाय परिणामों में रिकॉर्ड सुधार लाने के लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में आठ में से छह नगर निगमों में जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने सभी नगर निगमों के साथ नगर पालिकाओं में जीत का लक्ष्य बनाया है।

21 मई से हिमाचल की सभी चार सीटों के प्रचार में उतरेंगे भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 21 मई से हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों के प्रचार में उतरेंगे। भट्ट के मुताबिक, पार्टी ने यूपी, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की टीम पहले से तैनात कर रखी है।

यात्रा पर विपक्ष के आरोप पर किया पलटवार
भट्ट ने यात्रा व्यवस्था पर विपक्ष के आरोप पर पलटवार किया। कहा, बेहतर व्यवस्था देखकर ही रिकार्ड संख्या में यात्री देवभूमि आ रहे हैं। विगत वर्षों से लगातार सफल और सुरक्षित यात्रा का अनुभव श्रद्धालुओं ने महसूस किया है। यही वजह है कि उम्मीद से कई गुना तीर्थयात्री उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। यात्रा प्रबंधन को लेकर सरकार पहले से ही व्यवस्था दुरुस्त कर तय रणनीति के तहत लगातार काम हो रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री धामी तीन दिन से ग्राउंड जीरो पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed