फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exit Poll Results UK Lok Sabha Election 2024 Bjp happy for winning Prediction

Uttarakhand Exit Poll: मतगणना से पहले एग्जिट पोल की मीठी डोज से भाजपा गदगद, पांचों सीटों पर जीत की उम्मीद

Sun, 02 Jun 2024 12:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Jun 2024 12:09 PM IST
सार

Uttarakhand Exit Poll Results: एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के अनुमानों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट गदगद हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Exit Poll Results UK Lok Sabha Election 2024 Bjp happy for winning Prediction
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा की 543 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने से पहले विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल की मीठी डोज से भाजपाई झूम उठे हैं। अलग-अलग सर्वे में उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में जाने का अनुमान लगाए गए हैं।

विज्ञापन


बकौल भट्ट, हम एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं। सिद्ध हो गया कि भाजपा 370 और एनडीए 400 पार का नारा जनता ने लगाया था वह सार्थक सिद्ध होगा। कहा कि अनुमानों में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की नीति को जनादेश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


ये बता रहे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार देश में बनने जा रही है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष किया, कुर्सी के लिए ईमान-धर्म त्यागने वाले, सारे भ्रष्टाचारी, परिवारवादी और तुष्टीकरण वाले एक हो जाएं, तो भी जनता ने अपनी मुहर देश के विकास पर लगाई है। कहा, चार जून को परिणाम आने वाले हैं, जो जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ होंगे। पुन: तीसरी बार देश अग्रणीय विकास की ओर बढ़ेगा, ऐसा हमें विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में नकली दवा बनाने वाली कंपनियों पर शिकंजा, तीन साल में 72 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ये बैठक ईवीएम पर हमला बोलने के लिए है: त्रिवेंद्र
मतदान के सातों चरण पूरे होने के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तंज किया। कहा, यह बैठक इस बात को लेकर है कि चार तारीख को जब मतगणना होगी तो कैसे ईवीएम पर हमला बोला जाए। क्या आरोप लगाने हैं। कहा, ऐसी बैठक का कोई औचित्य नहीं है। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।

सभी एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाया गया है। चार जून को जब मतगणना के परिणाम आने शुरू होंगे तो ये आंकड़े और बढ़ेंगे। देश की जनता ने पीएम मोदी की नीति, नियति और राष्ट्र के विकास को वोट किया है। यह मोदी के नेतृत्व में सशक्त एवं मजबूत होते राष्ट्र की जती होगी। यह जीत मोदी के परिवार के 140 करोड़ सदस्यों की जीत होगी।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed