Nikay Chunav: निकायों के दोबारा ओबीसी सर्वेक्षण की अनुपूरक रिपोर्ट तैयार, एक-दो दिन में सरकार को सौंपेगा आयोग
एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट आने के बाद से 18 ऐसे निकाय हैं जिनमें सरकार ने परिसीमन या अन्य बदलाव किए हैं।
विस्तार
उत्तराखंड के निकाय चुनाव के लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने 15 निकायों की अनुपूरक रिपोर्ट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। एक-दो दिन में आयोग सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। इसी आधार पर आगामी निकाय चुनाव की तैयारी आगे बढ़ेगी।
एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट आने के बाद से 18 ऐसे निकाय हैं जिनमें सरकार ने परिसीमन या अन्य बदलाव किए हैं। इनमें से तीन निकायों का उच्चीकरण किया गया है जिनका ओबीसी सर्वेक्षण दोबारा कराने की जरूरत नहीं है। चार निकायों का सर्वेक्षण आयोग पहले ही कर चुका था। बाकी 11 निकायों का सर्वेक्षण अब किया गया है जिसमें देहरादून नगर निगम का सर्वे सबसे बाद में हुआ।
आयोग ने सभी आपत्तियों व सुझावों की सुनवाई करने के बाद इन निकायों की अनुपूरक रिपोर्ट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। एक-दो दिन के भीतर यह रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।
Dehradun: एक अक्तूबर से दून ISBT में नहीं होगी अनुबंधित बसों की पार्किंग, जानिए क्या है वजह
25 दिसंबर से पहले होने हैं चुनाव
निकाय चुनाव के लिए प्रवर समिति की रिपोर्ट का भी इंतजार है। प्रवर समिति की बैठक चार अक्तूबर को होनी है। सरकार ने हाईकोर्ट में निकाय चुनाव 25 दिसंबर से पहले कराने का वादा किया है। 10 नवंबर को राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। इससे पहले सभी आरक्षण संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।