फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand nikay chunav 2018 voting on 18 November

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2018: बूथों पर कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, कल होगा मतदान

Sat, 17 Nov 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Nov 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand nikay chunav 2018 voting on 18 November
बूथ के रवाना हुई पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

नगर निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों ने मतदान स्थलों पर मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को रेंजर्स कालेज से दून नगर निगम के 671 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया

विज्ञापन


शाम तक देहरादून सहित राज्य की सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने मतदान स्थलों पर पहुंच कर मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दून के 100 वार्डों में छह लाख 28 हजार 398 मतदाता शहर की सरकार को चुनेेंगे। जिसके लिए सुबह आठ बजे से बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। रविवार को होने वाले निकाय चुनाव के लिए जिला के छह निकायों में 871 बूथों पर मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई। शनिवार को नगर निगम दून के 100 वार्डों के 671 बूथों के पोलिंग पार्टियों को रेंजर्स कालेज से रवाना किया गया।
विज्ञापन


दून में करीब चार हजार कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी व दो पुलिस जवानों को भेजा गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक जीएस रावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीर सिंह बुदियाल, एडीएम अरविंद पांडेय की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, मतपेटी, निर्वाचन प्रपत्र अन्य सामग्री के साथ बूथों पर भेजा गया। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों की ओर से अपने-अपने बूथों पर पहुंचने की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को दे दी है। वहीं, नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर, मसूरी, हरर्बटपुर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह 8 बजे से मतदान होगा शुरू

नगर निगम दून के वार्ड-75 लोहिया नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी सबसे बड़ा मतदान केंद्र है। इस केंद्र में दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें बूथ-दो पर 1330 और बूथ-एक में 1323 मतदाता अपना वोट डालेंगे। जबकि वार्ड-86 सेवलाकलां के अंतर्गत मुक्तेश्वर एकेडमी बूथ-दो सबसे छोटा मतदान केंद्र है। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 136 है।

जिला में निकायवार मतदान स्थल व मतदाताओं का ब्योरा
निकाय                        वार्ड            मतदान स्थल            मतदाता
नगर निगम दून            100            671                        628398
नगर नगर ऋषिकेश        40            90                            83507
नगर पालिका विकासनगर 11            22                            18091
नगर पालिका डोईवाला    20            49                            47304
नगर पालिका हरबर्टपुर    9                11                            9035
नगर पालिका मसूरी        13            28                            22013

जिला के सभी छह निकायों में चुनाव ड्यूटी में तैनात पोलिंग पार्टी बूथों पर पहुंच गई हैं। रविवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू किया जाएगा। सभी बूथों पर पीठासीन व मतदान अधिकारी मतदान शुरू होने से एक घंटे पहले तैयारी के साथ रहेंगे। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की नजर रखेंगे।
-एसए मुरुगेशन, जिला निर्वाचन अधिकारी

किसी तरह की गड़बड़ी अथवा शांति भंग हो तो यहां करें कॉल

निकाय चुनाव में मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी अथवा शांति भंग की कोशिश करने वालाें की शिकायत पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट से की जा सकती हैं। इसके अलावा निर्वाचन, पुलिस और प्रशासन ने शिकायत को अलग-अलग हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।

निर्वाचन आयोग कंट्रोल रूम - 0135, 2626066
पुलिस कंट्रोल रूम - 100, 112, 
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन - 7536022222
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती - 9411112706
 
राज्य में मतदान केन्द्र - 1258 
राज्य में मतदेय स्थल - 2665
जोन - 107
सेक्टर - 282

देहरादून जनपद
मतदान केन्द्र- 380
मतदेय स्थल- 871
संवेदनशील- 106
अति संवेदनशील- 56

ड्यूटी में लगा पुलिस बल

10 हजार पुलिसकर्मी, चार हजार होमगार्ड, दो हजार पीआरडी जवान और पीएसी की 25 कंपनी को लगाया गया है। 

प्रदेश के मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। मतदान केन्द्रों पर पूरी तरह सुरक्षा का माहौल रहेगा। उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रत्येक बूथ पर पुलिस कर्मी और पीआरडी के जवान मौजूद लगाए गए हैं। लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ी शक्ति है। इस अधिकार का प्रयोग कर लोगों को अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनना चाहिए। 
- अनिल कुमार रतूडी, पुलिस महानिदेशक

लोकतंत्र के इस पर्व में प्रत्येक मतदाता की भागेदारी जरूरी है। देश के संविधान द्वारा महिलाओं और पुरुषाें को दिए गए वोट के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। जिले भर में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 
- निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

लोकतंत्र का मजबूत आधार, जरूर प्रयोग करें मताधिकार

मैं समस्त मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। निर्वाचन लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को भय अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
- बेबी रानी मौर्य, राज्यपाल 
 
स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार है। मैं प्रदेश के मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूं कि वे स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना अहम योगदान दें। लोकतंत्र के इस पर्व में मताधिकार का प्रयोग करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

लोकतंत्र में मतदान का बहुत अधिक महत्व है। इसके माध्यम से मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं। हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपना मत अवश्य डालें।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा 

स्थानीय निकायों को छोटी सरकार की संज्ञा दी जाती है। शहरों के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली इन लोकतांत्रिक संस्थाएं जनता की भागीदारी से चुनी जाएंगी। मैं आशा करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
- प्रेमचंद अग्रवाल, अध्यक्ष, विधानसभा

ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। चुनाव के माध्यम से संस्थाओं का गठन होगा, जो शहरी क्षेत्र की जनसुविधाओं के काम करेंगी। मेरी मतदाताओं से अपील है कि वे अवश्य वोट डालें।
- उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed