फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay chunav 2018 Result will live on election commission website

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2018: राज्य चुनाव आयोग की पहल, यहां लाइव देख सकेंगे रुझान और नतीजे

Thu, 15 Nov 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Nikay chunav 2018 Result will live on election commission website
राज्य चुनाव आयोग

प्रदेश की 84 नगर निकायों के चुनाव की मतगणना के रुझान और परिणाम लाइव भी देखे जा सकेंगे। राज्य चुनाव आयोग इस बार लाइव परिणाम की पहल करने जा रहा है। ये नतीजे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए मतदान 18 नवंबर को होना है। 20 नवंबर को मतगणना होगी। चूंकि मतदान मत पत्रों के माध्यम से होना है, इसलिए मतगणना के रुझान और परिणाम आने में समय लगेगा।
विज्ञापन


लेकिन आयोग ने मतगणना के रुझान और चुनाव परिणाम घर बैठे देखने का प्रबंध कर दिया है। 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ होगी और उसके आधे घंटे बाद से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.uk.gov.in पर नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषदों और नगर निगमों के सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षोंव मेयर पद पर खड़े प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम के रुझान चक्र वार अपलोड होते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं के पास मतगणना के रुझान जानने का एक  विकल्प यह भी होगा। वे आनलाइन आयोग की वेबसाइट पर जाकर मतगणना वाले ऑप्शन पर जाएंगे और निकायवार रुझान व परिणाम जान सकेंगे। 

20 नवंबर को मतगणना होगी। लोगों की सुविधा के लिए आयोग ने मतगणना के आनलाइन रुझान देने की व्यवस्था की है। मतगणना वाले दिन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ताजा रुझान और परिणाम जाने जा सकेंगे।
- चंद्रशेखर भट्ट, आयुक्त, राज्य चुनाव आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed