फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand nikay chunav 2018 Result bjp Champawat District President Give resignation

निकाय चुनाव : इस जिले में एक भी सीट न मिलने पर बीजेपी में सियासी भूचाल, जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Wed, 21 Nov 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 21 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand nikay chunav 2018 Result bjp Champawat District President Give resignation
BJP - फोटो : demo pic

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के परिणाम सामने आते ही भाजपा में अंदरूनी असंतोष उभर तक सामने आ गया है। जिले में एक भी सीट हासिल न करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


जोशी ने हार का कारण अधिकतर सीटों पर प्रत्याशी चयन में खामी और भितरघात बताया है। उन्होंने चुनाव में भितरघात करने वालों की सूची भी आलाकमान को भेजी है। जिले के चारों निकायों में से इस बार भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई।
विज्ञापन


चंपावत नगर पालिका तक की सीट को कांग्रेस ने उससे छीन लिया। टनकपुर नगर पालिका और लोहाघाट तथा बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर वह दूसरे नंबर पर रही। 2017 में जिलाध्यक्ष बने रामदत्त जोशी ने इस्तीफे का पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने इस बार लोहाघाट नगर पंचायत को छोड़ शेष तीन नगर निकायों में नए चेहरों को मैदान में उतारा था। इन नए चेहरों में चंपावत और बनबसा के प्रत्याशी डेढ़ साल पूर्व ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे।

पार्टी के एक वर्ग में इसे लेकर भी नाराजगी थी। ऐसे मे प्रत्याशी चयन पर सवाल उठा था। इसी से भितरघात की राह भी बनी। लोहाघाट और टनकपुर के दो नेताओं ने नगर निकाय में टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा और मैदान मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed