फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Youth kidnapped teenager, sexually molested all night

देहरादून: किशोरी का अपहरण कर युवकों ने रातभर किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में घर पर छोड़ा

Mon, 27 Dec 2021 11:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Dec 2021 11:49 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। इसके बूते आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Youth kidnapped teenager, sexually molested all night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

एक किशोरी से दो युवकों ने अपहरण कर रातभर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में घर पर छोड़कर चले गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। इसके बूते आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा
घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक टाइल लगाने वाला कारीगर अपने परिवार के साथ क्षेत्र के एक मकान में रहता है। वहीं पर निचली मंजिल में एक विक्रम नाम का युवक भी रहता है। गत 23 दिसंबर को कारीगर की 14 वर्षीय बेटी रात में टॉयलेट करने के लिए घर के बाहर गई थी। आरोप है कि विक्रम ने अपने दोस्त के साथ उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया और उससे पूरी रात दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे मकान के दूसरे कमरे में छोड़ दिया। अगले दिन पीड़िता ने सारी कहानी अपने परिवार वालों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने मामले में वसंत विहार थाने को शिकायत की। एसओ वसंत विहार नरेश सिंह राठौर ने बताया कि उनकी तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से दोनों आरोपी भाग गए हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ स्थानीय युवकों से भी पूछताछ की गई है। एसओ ने बताया कि आरोपियों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्य आरोपी भी मजदूरी करता है। उसके बारे में साथियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed