फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: young man had to take selfie in forest, leopard came in his front

उत्तराखंड: जंगल में सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी, फोटो क्लिक करने लगा तो सामने आ गया तेंदुआ

Sat, 20 Nov 2021 06:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Nov 2021 06:15 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर क्षेत्र के नागलसोती के गांव हरचंदपुर निवासी अनुराग ऋषिकेश में रहकर गुब्बारों की डेकोरेशन का काम करता है। युवक अपने घर बिजनौर चीला के रास्ते से जा रहा था। चीला में पहुंचने पर युवक सेल्फी ले रहा था। इस बीच उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
uttarakhand news: young man had to take selfie in forest, leopard came in his front
जल पुलिस की मदद से किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश से चीला होते हुए अपने घर बिजनौर जा रहे युवक को जंगल में सेल्फी लेना भारी पड़ गया। सेल्फी लेते समय युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसके बाद दो दिन तक वह नीलधारा और गंगा की मुख्य धारा के बीच जंगल में फंसा रहा। युवक को सप्तऋषि पुलिस चौकी प्रभारी ने शनिवार को जल पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन


बाइक से जा रहा था अपने घर
यूपी के बिजनौर क्षेत्र के नागल सोती के गांव हरचंदपुर निवासी अनुराग ऋषिकेश में गुब्बारों के डेकोरेशन का काम करता है। गुरुवार को वह बाइक से चीला रोड होते हुए अपने घर जा रहा था। बताया जाता है कि चीला पहुंचने पर अनुराग सेल्फी ले रहा था।
विज्ञापन


इस बीच तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की तो वह जंगल की तरफ भाग गया और इसके बाद गंगा में कूद गया। उसका मोबाइल भी पानी में गिर गया। इसके बाद वह दो दिन तक गंगा की मुख्य धारा व नीलगंगा के बीच शदाणी घाट के पास फंसा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घूम रहे कुछ लोगों ने पुलिस की सूचना दी

युवक ने सूखी लकड़ी एकत्र की और आग जलाई। जंगल से धुआं उठता देखकर घाट पर घूम रहे कुछ लोगों ने सप्तऋषि पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीन रावत को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रवीण रावत अपनी टीम के साथ शदाणी घाट पर पहुंचे और जल पुलिस के साथ राफ्ट से गंगा की मुख्य धारा को पार कर नीलधारा पहुंचे।

दो दिनों से जंगल में फंसा हुआ था युवक
इसके बाद जहां से धुआं उठ रहा था, उस जगह पर पहुंचे और युवक को रेस्क्यू किया। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह दो दिनों से जंगल में फंसा हुआ था। रात के समय पेड़ पर रहकर किसी तरह से उसने जंगली जानवरों से अपनी जान बचाई। नदी में गिरने के कारण वह नीलधारा व गंगा की मुख्य धारा के बीच फंस गया था। 

हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल 
रानीमाजरा, चांदपुर, कटारपुर, बिशनपुर, पुरानी कुंडी में हाथियों ने खेतों में घुसकर गन्ने की फसल को चौपट कर दिया। नूतन कुमार, नीशू सैनी, सुशील सैनी, मोहित सैनी, रामशरण, राजेश चौहान, सतीश चौहान, नरसिंह, बिजेंद्र सैनी आदि किसानों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जब वह खेतों पर गए गन्ने की फसल का नुकसान देखकर होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed