फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: work of saving people trapped in Uttarakhand disaster is going on

उम्मीदः 35 लोगों की सांसों की डोर टूटने से पहले पहुंच जाएं जीवनरक्षक

Thu, 11 Feb 2021 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोपेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, गोपेश्वर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 06:12 AM IST
सार

  • 80 घंटों के बाद भी सुरंग के अंदर फंसे लोगों को बचाना चुनौती
  • एक हजार से अधिक बचाव कर्मी और कई मशीनें हैं लगी हैं फिर भी सब बेबस
  • सुरंग के अंदर भेजा गया ड्रोन पर नहीं लगा पता

विज्ञापन
Uttarakhand news: work of saving people trapped in Uttarakhand disaster is going on
जारी बचाव का काम... - फोटो : amar ujala

विस्तार

सात फरवरी सुबह करीब साढ़े नौ बजे आई आपदा के बाद से तपोवन जल विद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे लोगों को निकालने में एक हजार से अधिक बचाव कर्मियों के साथ कई अत्याधुनिक मशीनें लगी हैं। इसके बाद भी आपदा की भयावता के आगे सारे इंतजाम नाकाफी लग रहे हैं। सुरंग के अंदर की विकट परिस्थिति के चलते 80 घंटे बाद भी अभी तक टनल में लापता लोगों का पता नहीं चल सका है। हर किसी की आस है कि इससे पहले की सुरंग में फंसे लोगों की सांस टूटे, उन तक जीवनरक्षक पहुंच जाएं। 

विज्ञापन


आपदा के 80 घंटे बाद भी सुरंग के अंदर करीब 150 मीटर तक ही मलबा हटाया जा सका है, जबकि सुरंग करीब तीन किमी लंबी है। मलबा कहां तक गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पूरे बचाव दल का फोकस तपोवन की सुरंग पर ही है। एनडीआरएफ की ओर से सुरंग के अंदर ड्रोन कैमरा भी भेजा गया, लेकिन फंसे लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


बचाव कर्मियों के जोश और कार्य करने की क्षमता में कोई कमी नहीं आई है। वह पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन सुरंग के अंदर एक बार में एक ही मशीन जा पा रही है जो अंदर से गाद को उठाकर बाहर ला रही है, जिसमें काफी समय लग रहा है। इसी हर कोई कामना कर रहा है कि अंदर फंसे लोग सुरक्षित हों। आईटीबीपी का कहना है कि बचाव का काम टनल के आखिरी छोर तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचावदल
एसडीआरएफ        100
एनडीआरएफ         176
आईटीबीपी           425
एसएसबी          एक  टीम
आर्मी              124 (नेवी-16जवान, एयरफोर्स-दो जवान व तीन हेलीकॉप्टर)
फायर विभाग        16 जवान 
राजस्व विभाग      20 कर्मी
सिविल पुलिस        26 कर्मी 
दूरसंचार             07 कर्मी 
बीआरओ               150 मजदूर, दो जेसीबी, एक व्हील लोडर, दो हाइड्रो एक्सकैवेटर। 
- आर्मी मेडिकल की दो टीमें व दो एंबुलेंस 
- स्वास्थ्य विभाग की चार मेडिकल टीम, चार एंबुलेंस, पांच 108 वाहन। 

रिजर्व में...
आईटीबीपी        -        400  जवान
आर्मी              -            220 जवान
फायर विभाग      -             39 जवान
आर्मी चौपर            तीन (जोशीमठ में)
स्वास्थ्य विभाग        चार मेडिकल टीम, पांच एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed