फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : woman dies after delivery in uttarkashi, villagers protest outside hospital

उत्तराखंड: प्रसव के बाद महिला की मौत, रोती बिलखती ग्रामीण महिलाओं ने घेरा जिला अस्पताल

Mon, 20 Sep 2021 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Sep 2021 10:15 AM IST
सार

आशा पत्नी प्रवीण नौटियाल निवासी चमारौली गांव, ब्रहखाल रविवार सुबह पांच बजे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। उसका ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। लेकिन शाम को फिर से आशा की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
uttarakhand news : woman dies after delivery in uttarkashi, villagers protest outside hospital
रोती हुईं महिलाओं ने अस्पताल में घेरा डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी जिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव के बाद किए गए ऑपरेशन के दौरान एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिसके बाद रोती हुईं महिलाओं और ग्रामीणों ने अस्पताल में घेरा डाल दिया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे
जानकारी के मुताबिक आशा पत्नी प्रवीण नौटियाल निवासी चमारौली गांव, ब्रहखाल रविवार सुबह पांच बजे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह 10 बजे ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। लेकिन शाम छह बजे फिर आशा के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे दानी निकालने के लिए एक और ऑपरेशन करना पड़ेगा। देर रात प्रवीण दवाओं के लिए भटकता रहा। वहीं ऑपरेशन के बाद आशा की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर स्थिति तनावपूर्ण
आशा की मौत से गुस्साई और दुखी महिलाओं व ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अस्पताल को घेर लिया। महिलाओं की आंखें नम दिखीं। उन्होंने कहा कि आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक आशा का शव नहीं उठने दिया जाएगा। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पूरा गांव अस्पताल में एकत्र हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल सड़क पर मरीज लेने गई एंबुलेंस का पहिया हुआ जाम

बागेश्वर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी जौलकांडे सड़क के गड्ढों ने प्रसव पीड़िता को लेने गई एंबुलेंस के नट-बोल्ट ढीले कर दिए। जिसके कारण चलते वाहन का हब टूट गया और एंबुलेंस का आगे का पहिया जाम हो गया। करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद प्रसव पीड़िता को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द डामरीकरण की मांग की है।

 रविवार की सुबह जौलकांडे निवासी पूनम देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए 108 सेवा को फोन किया। एंबुलेंस जौलकांडे गांव तक तो पहुंची लेकिन प्रसव पीड़िता के घर से पहले ही एंबुलेंस जाम हो गई। एंबुलेंस के नट-बोल्ट ढीले होकर गिर गए। जिसके कारण शॉकर पर दबाव पढ़ा और वाहन का पहिया, बॉडी से चिपक गया। हालांकि संयोग से बड़ा हादसा होने से बच गया। इधर, एंबुलेंस का इंतजार कर रही प्रसव पीड़िता की परेशानी बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद परिजनों ने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। 

 ग्राम प्रधान प्रिया उप्रेती, उप प्रधान नैना लोहुमी, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उप्रेती आदि ने कहा कि गांव की सड़क बदहाल होने के कारण एंबुलेंस का पहिया जाम हुआ। लंबे समय से ग्रामीण सड़क में डामरीकरण और गड्ढे भरने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग सुध नहीं ले रहा है। जिसके कारण रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर, 108 सेवा के जिला समन्वयक भाष्कर शर्मा ने कहा कि जौलकांडे गांव की प्रसव पीड़िता को लाने मोटर मार्ग में गड्ढे होने के चलते एंबुलेंस में दिक्कत आई है।

जौलकांडे मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए आगणन बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। शासन से बजट मिलने के बाद डामरीकरण कराया जाएगा। -राजेंद्र प्रसाद कुडियाल, ईई पीएमजीएसवाई बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed