फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News With increase in heat surge in demand for electricity 4.2 crore units Reached

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में आया उछाल, 3.7 करोड़ से बढ़कर 4.2 करोड़ यूनिट पहुंची

Sat, 05 Apr 2025 05:43 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 05 Apr 2025 05:43 AM IST
सार

राज्य में पिछले वर्ष बिजली की मांग रिकॉर्ड 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी। इस साल अप्रैल महीने की शुरुआत से ही पारे की तरह बिजली की मांग भी बढ़नी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News With increase in heat surge in demand for electricity 4.2 crore units Reached
बिजली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भी उछाल आना शुरू हो गया है। हालात ये हैं कि पांच दिन के भीतर बिजली की मांग 3.7 करोड़ से बढ़कर 4.2 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है। यूपीसीएल को बाजार से बिजली खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन


राज्य में पिछले वर्ष बिजली की मांग रिकॉर्ड 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी। इस साल अप्रैल महीने की शुरुआत से ही पारे की तरह बिजली की मांग भी बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले पांच दिनों का ट्रेंड देखें तो मांग का ग्राफ स्पष्ट हो रहा है। 30 व 31 मार्च को बिजली की मांग 3.7 करोड़ यूनिट दर्ज की गई थी। इसके बाद एक अप्रैल को 3.6 करोड़ यूनिट, दो अप्रैल को 3.8 करोड़ यूनिट, तीन अप्रैल को चार करोड़ यूनिट और अब चार अप्रैल को 4.2 करोड़ यूनिट की डिमांड रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Uttarakhand: व्यासी से उत्पादित बिजली करीब दो रुपये होगी महंगी, कई साल के इंतजार के बाद लागत की गई तय
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार बर्फबारी कम होने का असर बिजली उत्पादन पर भी नजर आ रहा है। यूजेवीएनएल का पिछले वर्ष अप्रैल माह में उत्पादन करीब 1.6 करोड़ यूनिट था जो कि इस साल एक करोड़ से 1.2 करोड़ यूनिट के आसपास चल रहा है। राज्य, केंद्र व अन्य माध्यमों से यूपीसीएल के पास मांग के सापेक्ष 3.4 करोड़ यूनिट बिजली ही उपलब्ध है। लिहाजा, रोजाना 80 से 85 लाख यूनिट तक बिजली बाजार से खरीदनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें : Delhi Dehradun Expressway:  उल्लू को लगेगा अंधियारा...इंसान को दिखेगा उजियारा, लगेंगी 800 विशेष लेंस बेस्ड लाइट

पीक समय में 10 रुपये तक जा रहे दाम
यूपीसीएल को बाजार की बिजली भी खासी महंगी मिल रही है। सामान्य समय में जहां यूपीसीएल 2.69 रुपये प्रति यूनिट तक खर्च कर रहा है तो पीक समय में यह दाम 10 रुपये तक पहुंच रहे हैं। आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। मांग और बढ़ने के बाद रोजाना मोटी रकम बाजार से बिजली खरीदने पर ही खर्च करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed