फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : we are preparing to come in 2027 says Chief Minister Trivendra Singh Rawat

उत्तराखंड : 2022 नहीं हम तो 2027 में भी आने की तैयारी में हैं - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Thu, 12 Nov 2020 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Nov 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : we are preparing to come in 2027 says Chief Minister Trivendra Singh Rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा 2022 का चुनाव जीतेगी। पार्टी की तैयारी तो 2027 में भी आने की है। उधर, प्रदेश भाजपा ने कहा कि बिहार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास के मुद्दे पर जनादेश मिलेगा और 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड में किसी भी पार्टी की सरकार वापसी नहीं कर पाई है। प्रदेश में यह मिथक बन चुका है। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत और विस के उपचुनावों में भाजपा की सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। बुधवार को जब पत्रकारों ने 2022 के विधानसभा चुनाव के बारे में मुख्यमंत्री से पूछा तो उन्होंने कहा कि 2022 ही नहीं हम तो 2027 में भी आने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि 15 साल से बिहार में एनडीए की लगातार जीत केंद्र और राज्य सरकारों के विकास के एजेंडे पर मुहर है। यह मुहर उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में भी लगेगी। भाजपा लगातार दूसरी सरकार बनाकर मिथक को तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में जीत से उत्तराखंड भाजपा का कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। ये जीत उसका मनोबल को और ऊंचा करने में सहायक सिद्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed