फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand News Vir Chakra winner Captain Karam Singh passed away at the age of 100

Uttarakhand: वीर चक्र विजेता कैप्टन करम सिंह का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 10 May 2023 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 May 2023 06:44 PM IST
सार

कैप्टन सामंत ने मैनइटर्स बटालियन की ओर से 1947 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में बड़गाम में असाधारणा वीरता का प्रदर्शन किया था। जिसके लिए उन्हें वीर चक्र से नवाजा गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News Vir Chakra winner Captain Karam Singh passed away at the age of 100
वीर चक्र विजेता कैप्टन (सेवानिवृत्त) करम सिंह सामंत का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत निवासी वीर चक्र विजेता कैप्टन (सेवानिवृत्त) करम सिंह सामंत का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पंचेश्वर घाट पर हुआ। उनके पूर्व सैनिक बेटे लक्ष्मण सिंह सामंत ने चिता को मुखाग्रि दी।

विज्ञापन


Haridwar:  सुशीला बलूनी को अंतिम विदाई देने विधायक, मंत्रियों सहित उमड़ी लोगों की भीड़, हर आंख हुई नम

विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ नहीं हो सका अंतिम संस्कार

समय पर जानकारी नहीं लगने के कारण उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई नहीं दी जा सकी। अलबत्ता आठ कुमाऊं पिथौरागढ़ के कमाइंडिंग अफसर कर्नल कृष्णा थापा और नायब सूबेदार प्रकाश चंद्र शर्मा ने उनके लोहाघाट स्थित आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।      

विज्ञापन
विज्ञापन

    

भारत-पाक युद्ध में दिखाया था पराक्रम

कैप्टन सामंत ने मैनइटर्स बटालियन की ओर से 1947 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में बड़गाम में असाधारणा वीरता का प्रदर्शन किया था। इस बहादुरी के लिए उन्हें 1950 में वीरचक्र के सम्मान से नवाजा गया। मूल रूप से लोहाघाट ब्लॉक के निडिल गांव में पहली नवंबर 1923 को जन्में कैप्टन करम सिंह नवंबर 1942 में सेना में शामिल हुए थे और नवंबर 1970 तक सेना में सेवा दी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed