फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Villagers Fight with Punjab Police team in Roorkee

रुड़की: स्थानीय लोगों ने बदमाश समझकर पंजाब पुलिस की गाड़ी घेरी, हाथापाई तक पहुंचा मामला

Mon, 27 Sep 2021 08:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Sep 2021 08:10 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभाला और पंजाब पुलिस को भीड़ से बचाया। वहीं, पंजाब पुलिस आरोपी को बिना पकड़े ही वापस लौट गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Villagers Fight with Punjab Police team in Roorkee
रुड़की में स्थानीय लोगों ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के सौदागर को पकड़ने आई पंजाब पुलिस को स्थानीय लोगों ने बदमाश समझकर पकड़ लिया और उनकी गाड़ी घेर ली। इस बीच लोगों ने पुलिस जवानों के साथ हाथापाई कर दी। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के जवानों ने पिस्टल निकालकर अपनी जान बचाई और गाड़ी में बैठ गए।

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभाला और पंजाब पुलिस को भीड़ से बचाया। वहीं, पंजाब पुलिस आरोपी को बिना पकड़े ही वापस लौट गई। पंजाब के फतेहगढ़ थाने में नशे के इंजेक्शन बेचने के मामले में सहारनपुर के छुटमलपुर और रुड़की के रामपुर गांव निवासी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


भारत बंद आज: उत्तराखंड में दिख रहा असर, प्रदर्शन और जुलूस का दौर जारी, प्रदर्शनकारियों ने मंत्री की गाड़ी रोकी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब पुलिस ने सबसे पहले छुटमलपुर में छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर रामपुर गांव पहुंची। यहां पुलिस ने रामपुर से आरोपी को पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। आरोपी ने बदमाशों के अपहरण करने का शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पंजाब पुलिस के जवानों को घेर लिया।

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला

इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पंजाब पुलिस के जवानों से हाथापाई कर दी। पंजाब पुलिस के जवानों ने खुद को बचाने के लिए पिस्टल निकाल लिए और किसी तरह गाड़ी में बैठकर अपनी जान बचाई। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

इसके बाद पुलिस पंजाब पुलिस के जवानों को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंची। बाद में पंजाब पुलिस आरोपी को बिना गिरफ्तार किए ही छुटमलपुर के आरोपी को अपने साथ ले गई। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस को बदमाश समझ लोगों ने घेर लिया था, लेकिन बाद में स्थिति साफ होने पर ग्रामीण शांत हो गए थे। रामपुर निवासी आरोपी की स्थानीय पुलिस भी तलाश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed