{"_id":"633694db5d7e4631b11ea80b","slug":"uttarakhand-news-vehicular-movement-started-on-gangotri-and-yamunotri-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक खिली चटख धूप, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक खिली चटख धूप, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही
Fri, 30 Sep 2022 12:40 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:40 PM IST
सार
इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे खुले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में अब मौसम साफ बना हुआ है। बीते तीन दिन से सभी इलाकों में चटख धूप खिली है। जिसके चलते उमस फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि रात के समय पर अब हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा है।
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2022: विजयदशमी के दिन घोषित होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि
विज्ञापन
वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यमुनोत्री हाइवे धरासू बैंड के पास आज सुबह 36 घंटे बाद खुला। वहीं, गंगोत्री हाईवे गुरुवार को खोल दिया गया था। लेकिन रात के समय फिर से मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे बीआरओ की टीम ने आज सुबह फिर खोला।
विज्ञापन
इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।