फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: uttarakhand village digital mapping work will fast, drone survey team double

एक्सक्लूसिव : गांवों के डिजीटल नक्शे बनाने का काम अब और तेज, दोगुनी हुई ड्रोन सर्वे टीमों की संख्या

Sat, 12 Dec 2020 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Dec 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: uttarakhand village digital mapping work will fast, drone survey team double
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

स्वामित्व कार्ड बनाने की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रदेश में अब ड्रोन टीम की संख्या दोगुनी करने पर सहमति बन गई है। सर्वे ऑफ इंडिया इस काम को सभी 11 राज्यों में तेज करने की तैयारी में है और इसके लिए जर्मनी से 100 ड्रोन खरीदने की तैयारी है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत उत्तराखंड सहित 11 राज्यों में स्वामित्व कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इस येेजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है ड्रोन के जरिये गांव का डिजीटल मैप या नक्शा तैयार करना। इसी पर योजना की सफलता भी निर्भर कर रही है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए इस का काम के लिए परियोजना में सर्वे ऑफ इंडिया को जोड़ा गया। सर्वे और इंडिया के साथ मुसीबत यह है कि ड्रोन टीमों की संख्या सीमित है। उत्तराखंड में ही सर्वे की मात्र पांच ठीम काम कर रही हैं जबकि मार्च 2021 तक 4800 गांवों का सर्वे होना है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। अभी तक यह परियोजना हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में ही लागू थी। अब यह योजना देहरादून जिले में भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी को देखते हुए अब सर्वे ऑफ इंडिया उत्तराखंड में सर्वे टीमों की संख्या दोगुनी करने पर भी सहमत हो गया है। बृहस्पतिवार को सर्वे ऑफ इंडिया, केंद्रीय पंचायत सचिव और प्रदेश के राजस्व तथा पंचायतराज अधिकारियों की संयुक्त बैठक में यह सहमति बनी। बताया गया कि सर्वे विभाग 100 नए ड्रोन खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसका उपयोग स्वामित्व योजना वाले 11 राज्यों में सर्वे के लिए किया जाएगा। 

पहाड़ में चुनौती, ड्रोन की हो रही है दुर्घटना

अधिकारियों के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में ड्रोन की फ्लाइंग में थोड़ा सा भी गड़बड़ होने पर अधिक नुकसान होता है। अब तक चार ड्रोन का नुकसान भी सर्वे को उठाना पड़ा है। ऐसे में सर्वे की कोशिश बेहतर तकनीक के ड्रोन को उपयोग में लाने पर भी विचार कर रहा है। 


केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश का टार्गेट भी बढ़ा दिया गया है। मार्च 2021 के बाद नौ जिलों में भी काम शुरू किया जाना है। इसी को देखते हुए सर्वे ऑफ इंडिया से ड्रोन फोर्स बढ़ाने को कहा गया था जिसकी सहमति मिल गई है। प्रदेश में अब पांच के मुकाबले दस टीमें काम करेंगी। देहरादून में भी अब टीम तैनात की जाएगी। मैदानी क्षेत्रों में एक टीम दिन भर में दस गांवों तक का सर्वे कर लेती है। 
- सुशील कुमार, सचिव राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed