फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand news : uttarakhand cm went chitai golu devta mandir today

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में बने नवनिर्मित संयुक्त चिकित्सालय का किया लोकार्पण

Thu, 28 Jan 2021 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Jan 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : uttarakhand cm went chitai golu devta mandir today
मुख्यमंत्री ने किए गोल्ज्यू देवता के दर्शन - फोटो : amar ujala

अल्मोड़ा प्रवास के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोल्ज्यू देवता के दर्शन किए। वह सुबह चितई गोल्ज्यू देवता के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चौखुटिया के हॉट झला में प्रस्तावित हवाई अड्डे का हेलिकॉप्टर से निरीक्षण किया।

विज्ञापन


बता दें कि इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 28 व 29 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर पौड़ी जनपद पहुंचे हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सीएम 28 जनवरी गुरुवार दोपहर एक बजे चौखुटिया हवाई पट्टी से एनआईटी हेलीपैड श्रीनगर पहुंचे।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किया नवनिर्मित संयुक्त चिकित्सालय का लोकार्पण

श्रीनगर में मुख्यमंत्री ने 52 बेड के नवनिर्मित संयुक्त चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही प्रसिद्ध चित्रकार मौलाराम की मूर्ति का अनावरण भी किया। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एनआईटी हैलीपैड से पौड़ी रवाना हो जाएंगे।

साढ़े पांच बजे कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर सीएम कंडोलिया पार्क जनता को समर्पित करेंगे। शुक्रवार को वह संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में सुबह करीब 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद टेका रोड पौड़ी में चेरी ब्लॉसम के पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
 

सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा में आह्वान किया कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। सरकार गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछा रही है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए काम किया जा रहा है। 

सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सीएम ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली समेत जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।

कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed