फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : Union Minister Kiren Rijiju and tirath singh rawat inaugurates water sports and adventure institute in tehri

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का लोकार्पण

Fri, 16 Apr 2021 11:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 16 Apr 2021 11:19 AM IST
सार

सीएम तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय युवा एवं खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को अकादमी का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Uttarakhand news : Union Minister Kiren Rijiju and tirath singh rawat inaugurates water sports and adventure institute in tehri
अकादमी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूएसएआई) शुक्रवार से विधिवत अस्तित्व में आ गया। आईटीबीपी की ओर से अकादमी का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


तीरथ सिंह रावत और किरण रिजिजू ने शुक्रवार को अकादमी का लोकार्पण किया

सीएम तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय युवा एवं खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को अकादमी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने टिहरी बांध की झील में कनोईंग, कयाकिंग और रोईंग का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कोटी कालोनी पहुंचकर सीएम और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड, अकादमी और झील का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेलांग वैली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे किरेन रिजिजू

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू गुरुवार को नेलांग वैली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अग्रिम पोस्टों पर तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

नेलांग और नागा में तैनात हिमवीरों से मुलाकात की

बता दें कि केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रिजिजू गुरुवार को हेलीकॉप्टर से नेलांग पहुंचे। यहां उन्होंने समुद्र सतह से साढ़े बारह हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित अग्रिम पोस्ट नेलांग और नागा में तैनात हिमवीरों से मुलाकात की। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूरी मुस्तैदी के साथ सीमाओं की रक्षा कर रहे हिमवीरों के हौसले की सराहना की। उन्होंने हिमवीरों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं और समाधान का भरोसा दिलाया।


अग्रिम पोस्टों पर आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली और 35वीं वाहिनी महिडांडा के हिमवीर तैनात

केंद्रीय राज्य मंत्री को अपने बीच पाकर हिमवीर खुश नजर आए। बता दें कि जिले से लगी चीन सीमा स्थित अग्रिम पोस्टों पर आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली और 35वीं वाहिनी महिडांडा के हिमवीर तैनात हैं। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री नेलांग वैली से टिहरी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed