फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news: two tourists Bodies found in Gorson Bugyal identified

उत्तराखंड: औली के गौरसों टॉप में बर्फ पर मृत मिले पर्यटकों की हुई पहचान, दोनों महाराष्ट्र के, आज होगा पोस्टमार्टम

Sun, 02 Jan 2022 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jan 2022 11:56 AM IST
सार

एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ के मुख्य आरक्षी लवकुश ने बताया कि थाना जोशीमठ से जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम औली से पांच किलोमीटर दूर गोडसू नामक स्थान पर पहुंची। यहां दो शव पड़े मिले।

विज्ञापन
uttarakhand news: two tourists Bodies found in Gorson Bugyal identified
 गौरसों टॉप में मृत मिले दोनों पर्यटकों की हुई पहचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पर्यटन स्थल औली के गौरसों टॉप में मृत मिले दो पर्यटकों की पुलिस ने पहचान कर ली है। मृतक मे एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। जोशीमठ पुलिस थाने के अनुसार मृतकों की पहचान संजीव कुमार गुप्ता (50) पुत्र आरएस गुप्ता, निवासी फ्लेट नंबर 2006, 20वां फ्लोर, भारत मिल एमएचएडीए कंपलेक्स गणपतराव कदम मार्ग लोअर परेल वैस्ट मुंबई और सींशा गुप्ता (35) निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों बर्फ में दबे मिले
दोनों शवों को सीएचसी जोशीमठ में रखा गया है। रविवार को जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ के मुख्य आरक्षी लवकुश ने बताया कि थाना जोशीमठ से जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम औली से पांच किलोमीटर दूर गोडसू नामक स्थान पर पहुंची। यहां दो शव पड़े मिले। संभवतः ये पर्यटक औली घूमने आए थे। अत्यधिक बर्फ पड़ने के कारण दोनों बर्फ में ही दबे मिले।
विज्ञापन


रात को ठहरने की कोई सुविधा नहीं
कुछ पर्यटकों ने वन विभाग की चौकी में औली के दस नंबर टावर स्थित दो पर्यटकों के पड़े होने की सूचना दी थी। चारों ओर जंगल से घिरा गौरसों बुग्याल इन दिनों बर्फ से ढका हुआ है। यहां रात को ठहरने की कोई सुविधा नहीं है। पर्यटक दिनभर गौरसों बुग्याल में बर्फ का लुत्फ उठाने के बाद रात्रि विश्राम के लिए औली पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पता चलेगा मौत का कारण

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक पर्यटक ने गौरसों टॉप में दो लोगों के पड़े होने की सूचना दी, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो दोनों पर्यटक मृत मिले।

वन अधिकारियों ने पर्यटकों के सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना एसडीआरएफ और जोशीमठ पुलिस थाने को दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को एसडीआरएफ और पुलिस टीम शवों को लाने के लिए गौरसों बुग्याल के लिए रवाना हुई। जोशीमठ थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि दोनों पर्यटकों की मौत कैसे हुई जांच के बाद ही इसका पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed