फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Two government drug de-addiction centres will open in state

Uttarakhand: प्रदेश में खुलेंगे दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र, 2025 तक ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि

Fri, 29 Jul 2022 07:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jul 2022 07:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य होगा। 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Two government drug de-addiction centres will open in state
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में किया जाए। प्रदेश में संचालित निजी नशामुक्ति केंद्रों के लिए सख्त गाइडलाइन बनाई जाए।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में नार्को समन्वय की बैठक की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य होगा। 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है। ड्रग्स की सप्लाई करने वालों पर कड़ा प्रहार करने के साथ बच्चों और युवाओं को ड्रग्स की चपेट में आने से बचाना है। ड्रग्स सप्लाई की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस विभाग मुखबिर तंत्र को और मजबूत कर पुलिस, आबकारी व ड्रग्स कंट्रोलर मिलकर काम करें। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि ड्रग्स लेने वाले बच्चों और युवाओं की सही तरीके से काउंसिलिंग की व्यवस्था की जाए। कॉलेजों में एडमिशन के समय विशेष काउंसिल की जाए। ड्रग्स लेते हुए पकड़े जाने वाले बच्चों के साथ अपराधियों की तरह बर्ताव न करके उनके पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाए। कॉलेजों में अभिभावक शिक्षकों की बैठक नियमित रूप से की जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र खोले जाएं। जिनमें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करने के साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाए। संबंधित विभागों के सहयोग से एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को सक्रिय किया जाए। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिला स्तर पर डीएम भी लगातार मॉनीटरिंग करें। 


बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव शैलेश बगोली, राधिका झा, डॉ. पंकज कुमार पांडे, दीपेंद्र चौधरी, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed