{"_id":"665c0b388eab4c9ccf0ac5c7","slug":"uttarakhand-news-two-died-due-to-electric-current-from-wire-installed-to-protect-crop-in-field-rudrapur-2024-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: खेत में फसल के बचाव को लगाए बिजली के तार से लगा करंट, किसान और ग्रामीण की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: खेत में फसल के बचाव को लगाए बिजली के तार से लगा करंट, किसान और ग्रामीण की माैत
Sun, 02 Jun 2024 11:53 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:53 AM IST
सार
Uttarakhand News: खेत में पानी से सिंचाई का काम चल रहा था। एक मृतक अपने साथी को लेकर खेत देखने गया तो दोनों बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
करंट लगने से दो लोगों की माैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में शनिवार देर रात हादसा हो गया। जानवरों से फसल की रक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार के करंट की चपेट में आकर एक किसान और एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मौत से गांव में मातम का माहौल है। वहीं दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सुदूरवर्ती गांव चंडीपुर निवासी राजबिहारी राय (55) गांव के किसान शेर सिंह के खेत में बटाई पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उसने चार एकड़ में बे- मौसमी धान की फसल लगाई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात को खेत में ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई का काम चल रहा था।
विज्ञापन
Rudrapur News: बाइक लुटेरों ने पुलिस कर्मियों पर की कार चढ़ाने की कोशिश, एक हेड कांस्टेबल चोटिल
विज्ञापन
राजबिहारी गांव के ही मनीपद मंडल (50) को साथ लेकर खेत का निरीक्षण करने चला गया। वहां खेत में जानवरों से फसल की बचाव के लिए लगाए गए बिजली की तार-बाड़ के करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।