फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Troubled by lack of applicants Employment department Looking for big companies

उत्तराखंड: आवेदकों के न आने से परेशान सेवायोजन विभाग बड़ी कंपनियों की तलाश में

Thu, 23 Sep 2021 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 23 Sep 2021 12:42 PM IST
सार

रोजगार मेले में सृजित पदों के बराबर आवेदकों के न आने से परेशान सेवायोजन विभाग बेरोजगार युवाओं को लुभाने के लिए बड़ी कंपनियों की तलाश में जुट गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Troubled by lack of applicants Employment department Looking for big companies
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सेवायोजन विभाग अब पांच अन्य कंपनियों को मेले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आमंत्रित कर रहा है। वहीं रोजगार मेले की तिथि 27 की बजाय 28 सितंबर कर दी गई है। रोजगार मेले में आवेदन न आने वाली खबर को अमर उजाला ने 22 सितंबर के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने पांच अन्य निजी कंपनियों को मेले के लिए आमंत्रित करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कंपनियों को कर्मचारियों की दरकार, नहीं आ रहे बेरोजगार, तीन बार स्थगित हो चुका रोजगार मेला
विज्ञापन


रोजगार मेले में आवेदक कम होने की वजह से बार-बार विभाग को रोजगार मेला स्थगित करना पड़ रहा है। ऐसे में इस बार मेले को स्थगित न करना पड़े इसके लिए विभाग अधिक से अधिक कंपनियों को मेले में आमंत्रित कर रहा है। मेले में अभी 16 निजी कंपनियां 358 पदों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि इस बार किसी भी हालात में रोजगार मेला स्थगित नहीं किया जाएगा। मेले में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले इसके लिए पांच अन्य कंपनियों को आमंत्रित करने की तैयारी है। रोजगार मेले की तिथि को 27 से बदलकर 28 सितंबर तय की गई है। मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों को पहले सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर पंजीकरण करना होगा। 

युवा स्वरोजगार अपनाकर रोजगार देने वाले बनें-सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के युवा स्वरोजगार अपनाकर रोजगार देने वाले बनें। उत्तराखंड का समग्र विकास सरकार का एजेंडा है। बुधवार को सीएम आवास में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स संवाद कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सहयोग से उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाना लक्ष्य है।

आर्थिकी के विकास में भी महिलाओं की बड़ी भूमिका
राज्य के निर्माण में हमारी मातृशक्ति का महान योगदान रहा है। राज्य निर्माण आंदोलन में खटीमा, मसूरी व रामपुर तिराहा की घटनाओं में वे प्रतिभागी रहे हैं। राज्य की आर्थिकी के विकास में भी महिलाओं की बड़ी भूमिका है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ ही अन्य योजनाओं से उन्हें जोड़ा गया है।

स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही उनके उत्पादों के विपणन की कारगर व्यवस्था की गई है। प्रसाद योजना महिलाओं की आर्थिक मजबूती का आधार बनी है। इसके लिए 119 करोड़ के पैकेज की व्यवस्था भी की गई है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। 24 हजार सरकार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। चारधाम सड़क योजना भारत माला परियोजना के तहत अच्छी सड़कों का निर्माण हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed