{"_id":"647a30d27f20b6a12d0403a7","slug":"uttarakhand-news-trial-to-give-pension-every-month-to-more-old-women-widows-and-disabled-is-successful-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अच्छी खबर...7.85 लाख से ज्यादा वृद्धा, विधवा व दिव्यांगों को हर महीने पेंशन देने का ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अच्छी खबर...7.85 लाख से ज्यादा वृद्धा, विधवा व दिव्यांगों को हर महीने पेंशन देने का ट्रायल सफल
Sat, 03 Jun 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:00 AM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पेंशनरों को हर महीने पेंशन देने के निर्देश दिए थे। समाज कल्याण विभाग की ओर से ट्रायल के तौर पर इस महीने से पेंशन देने की शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन
पेंशन
- फोटो : i stock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
उत्तराखंड के 7.85 लाख से अधिक वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनरों को हर महीने पेंशन देने का ट्रायल सफल रहा। समाज कल्याण विभाग के निदेशक आशीष भटगई के मुताबिक सभी पेंशनरों के खातों में अप्रैल की पेंशन डाल दी गई है। इसी सप्ताह मई की पेंशन भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पेंशनरों को हर महीने पेंशन देने के निर्देश दिए थे। समाज कल्याण विभाग की ओर से ट्रायल के तौर पर इस महीने से पेंशन देने की शुरूआत कर दी गई है। विभाग के निदेशक के मुताबिक पेंशन के रूप में 100 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Uttarakhand: तीन लाख राज्य कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को चार फीसदी बढ़ोतरी के साथ डीए जारी
विज्ञापन
मई की पेंशन जारी किए जाने के बाद जुलाई से नियमित रूप से पेंशनरों को पेंशन मिलने लगेगी। देहरादून के जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन बताते हैं, पेंशन जारी करने में कोषागार और विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का सहयोग रहा। देहरादून जिले में 80 हजार पेंशनरों की पेंशन जारी की गई है।