{"_id":"67acb23f90c86ec18e08ba86","slug":"uttarakhand-news-trekkers-from-mumbai-died-while-going-on-kedarkantha-trek-had-come-with-friends-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: केदारकांठा ट्रेक पर जा रहे मुंबई के युवा ट्रैकर की मौत, दो दिन पहले दोस्तों के साथ आया था घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: केदारकांठा ट्रेक पर जा रहे मुंबई के युवा ट्रैकर की मौत, दो दिन पहले दोस्तों के साथ आया था घूमने
Wed, 12 Feb 2025 08:10 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरी(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरी(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:10 PM IST
सार
Uttarkashi News: मुबंई निवासी अनिकेत गुप्ता अपने दोस्तों के साथ बीते सोमवार को केदारकांठा ट्रेक पर ट्रेकिंग के लिए सांकरी पहुंचा था। बीते मंगलवार को वह ट्रेक के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
केदारकांठा ट्रेक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केदारकांठा ट्रेक पर जा रहे मुंबई निवासी एक 25 साल के ट्रैकर की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने उसका शव मोरी तक पहुंचाया, वहां पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैकर दो दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ केदारकांठा ट्रेक के लिए आया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुबंई निवासी अनिकेत गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ बीते सोमवार को केदारकांठा ट्रेक पर ट्रेकिंग के लिए सांकरी पहुंचा था। बीते मंगलवार को वह ट्रेक के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
देर रात में केदारकांठा के बेस कैंप में समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर उसकी तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश हो गया। उसके साथ गए गाइड और उसके साथियों ने उसे स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Chamoli News: बर्फबारी का पूर्वानुमान, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के नीती घाटी जाने पर लगाई रोक
Trending Videos
इसके बाद बुधवार दोपहर में उसे सीएचसी मोरी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव पहुंचा दिया है। इसके साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है। सीएचसी मोरी के डॉक्टर अजीत चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि युवक की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है।