{"_id":"67ac862e23636343b80d2655","slug":"snowfall-forecast-tourists-banned-from-visiting-niti-valley-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110746-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बर्फबारी का पूर्वानुमान, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के नीती घाटी जाने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बर्फबारी का पूर्वानुमान, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के नीती घाटी जाने पर लगाई रोक
Wed, 12 Feb 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:23 PM IST
सार
फरवरी माह में नीती घाटी पर्यटकों से गुलजार रहती है। पर्यटक नीती गांव में स्थित टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के साथ ही यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यटक अभी नीती घाटी का दीदार नहीं कर सकेंगे। इस सप्ताह के अंत तक बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पर्यटकों को मलारी तक जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस कारण मलारी से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले सेना के चेकपोस्ट से पर्यटकों को वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
फरवरी माह में नीती घाटी पर्यटकों से गुलजार रहती है। पर्यटक नीती गांव में स्थित टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के साथ ही यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। जनवरी माह में ऋषिकेश के कुछ पर्यटक गमशाली और मलारी के बीच बर्फ में फंस गए थे जिसे देखते हुए ज्योतिर्मठ एसडीएम ने उस दौरान घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
Chamoli News: औली के निचले क्षेत्रों में बर्फ पिघली, अब ऊपर वाली ढलानों पर दे रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन
डीएम संदीप तिवारी ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। यदि बर्फबारी अधिक नहीं हुई तो पर्यटकों को घाटी में जाने की अनुमति दे दी जाएगी। कहा कि घाटी में पल-पल मौसम बदल रहा है, जिससे पर्यटकों के फंसने की समस्या बनीं रहती है। इसलिए वहां जाने पर अभी रोक लगाई हुई है।